दरभंगा में लहरिया सराय चट्टी चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर लगभग एक साल बाद महिला चेर पकड़ी गई. दरअसल खरीदारी करने आई एक महिला और उसकी बेटी को दुकानदार ने पहचान लिया और 1 साल पहले उसी महिला द्वारा नाक में पहनने वाले आभूषणों की चोरी की सीसीटीवी फुटेज से मिला कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. पिछले साल 15 मई को ये महिला इसी दुकान में आभूषण पसंद करने के बहाने से लगभग 50 हजार के आभूषण बड़ी ही चालाकी से चुराकर फरार हो गई थी.from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2UXb6X2
No comments:
Post a Comment