Monday, May 13, 2019

कर्नाटक: होटेल में रोबॉट वेटर से जुटी कस्टमर्स की भीड़, देखें VIDEO

कर्नाटक के शिमोगा में एक रेस्ट्रॉन्ट इन दिनों रोबॉट वेटर को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. ये एक ह्यूमनॉयड रोबॉट गर्ल है जो खाना सर्व करने में रेस्ट्रॉन्ट के वेटर्स की मदद करती है और वेटर्स की तरह ही खाने का ऑर्डर मिलने पर उसे सही टेबल पर सर्व भी कर देती है. इस रोबॉट वेटर को देखने इन दिनों इस रेस्ट्रॉन्ट में लोगों की भीड़ जमा हो रही है और ख़ासकर बच्चे इस रोबॉट को देखकर काफी ख़ुश दिखाई देते हैं. ये रोबॉट खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक्स भी बड़े सलीके से सर्व करती है. वहीं रेस्ट्रॉन्ट में पहुंचे लोग इस रोबॉट के साथ सेल्फ़ी लेना नहीं भूलते. रेस्ट्रॉन्ट के मालिक ने दावा किया कि इस रोबॉट को कंट्रोल करना बेहद आसान है. रेस्ट्रॉन्ट के मालिक के मुताबिक इस रोबॉट को ख़रीदने में उस क़रीब छह लाख रुपये खर्च करने पड़े, लेकिन इस रोबॉट के आने के बाद उसके रेस्ट्रॉन्ट में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2VUJs1z

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...