Friday, May 3, 2019

विधायक की धौंस जमाकर पुलिस से भिड़ पड़ा शख्स, देखें VIDEO

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक कार चालक और पुलिसकर्मी में जमकर मारपीट हुई. दरअसल बजरिया क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक बाइक और कार के बीच मामूली टक्कर हो गई जिस पर कार चालक बाइक सवार से उलझ गया. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी मौके पर आ पहुंची और पुलिस ने कार चालक को समझाने की कोशिश की लेकिन कार चालक बाइक सवार को छोड़कर दोनों पुलिसकर्मियों से उलझ गया. कार चालक स्थानीय विधायक दानिश अबरार की धौंस जमाने लगा और पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी. इस पर पुलिसकर्मी कार चालक को पकड़ कर थाने ले गई. बताया जा रहा है कि कार चालक विधायक दानिश अबरार के यहां काम करता है और इसी जोश में पुलिस से भिड़ गया.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2IVtE8E

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...