Thursday, May 9, 2019

VIDEO: काले झंडे दिखाने पर कांग्रेस समर्थकों ने महिला को पीटा

हरियाणा के रोहतक में हुए प्रियंका गांधी के रोड शो में जुटी भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं समेत कुछ लोगों ने कांग्रेस के विरोध में काले झंडे दिखाए. इस बात से ग़ुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौक़े पर ही उन महिलाओं के साथ मारपीट कर दी जो प्रियंका गांधी के रोड शो में जुटी भीड़ के बीच अपना विरोध जताने पहुंची थीं. उनके साथ कुछ और लोग भी थे जिन्होंने हाथ में काले झंडे और तख्तियां पकड़ी थीं जिसपर 'कांग्रेस वापस जाओ' और 'प्रियंका गाँधी मुर्दाबाद' के नारे लिखे थे. कांग्रेस के कुछ समर्थकों को ये नागवार गुज़रा और उन लोगों ने पुलिसवालों की मौजूदगी में ही विरोध कर रहे लोगों पर हमला कर दिया.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2H9Nk6v

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...