लाइफस्टाइल डेस्क. ट्रेवल कंपनी एसओटीसी के सर्वे के मुताबिक, भारतीयों में घूमने का ट्रेंड बदल रहा है। अब वे साल में एक छुट्टी लेने की बजाय 3-6 दिन के छोटे-छोटे ब्रेक लेकर टूर पर जा रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, 2015 में 75 फीसदी पर्यटक टूर के लिए 7-10 दिन की लंबी छुट्टी लेते थे वहीं 2019 में वे 3-7 दिन में यात्रा पूरी कर रहे हैं। वहीं 56 साल से अधिक उम्र के लोग 7-15 दिन का टूर प्लान करते हैं।
-
हॉलिडे रिपोर्ट 2019 के तीसरी तिमाही संस्करण में पर्यटकों के व्यवहार का भी जिक्र किया है। टूरिस्ट प्लेसेस में स्थानीय खानपान भी पर्यटकों को खींचकर लाने में मदद कर रहा है। सर्वे के मुताबिक, अब युवा टूरिस्ट घूमने के लिए फूड के आधार पर जगहों का चयन कर रहे हैं। 65 फीसदी युवा पुरुष और 57 फीसदी महिलाएं सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, इटली और फ्रांस का चुनाव वहां के खाने और वाइन के कारण कर रहे हैं। वहीं जापान, कोरिया, आयरलैंड को खासतौर पर विस्की की वैरायटी के लिए चुना जा रहा है।
-
भारत में पिछले 5 साल में बुजुर्ग पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे पर्यटकों की संख्या बढ़ी है जो छुट्टियों को प्लान करते समय बजट, टूरिस्ट प्लेस की खूबियां, फैमिली के लिए यादें संजोना जैसी बातें भी ध्यान में रखते हैं। कंपनी के एमडी विशाल सूरी के मुताबिक, युवाओं में शॉर्ट हॉलिडे इतने पॉप्युलर हो रहे हैं कि हमें प्लान में बदलाव करने पड़ रहे हैं। वे घूमने के लिए ऑनलाइन पूरी रिसर्च के बाद प्लान चुन रहे हैं।
-
73 फीसदी नौकरी पेशा लोग टूर का चुनाव शारीरिक और दिमागी थकान को दूर करने में कर रहे हैं। 59 फीसदी पर्यटक ऐसे भी हैं जो यात्रा के दौरान रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं। वे ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे हैं जहां एडवेंचरस एक्टिविटी जैसे पैराग्लाइडिंग, बनाना राइड, पैरासाइलिंग, स्कूबा डाइविंग की सुविधा मौजूद हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2okxeQA
No comments:
Post a Comment