Sunday, September 29, 2019

गरबा के लिए ग्लैमरस और ट्रेंडिंग लुक पाने के ये हैं 9 आसान तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क. फेस्टिव सीजन के लिए आपके शॉपिंग बैग्स तैयार होंगे। नए ट्रेंड्स भी खोज रहे होंगे। लेकिन कई बार हम बेस्ट दिखने के लिए काफी स्ट्रेस ले लेते हैं और फिजूलखर्ची भी हो जाती है। अमिषा बाजपेई, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद दे रही हैं टिप्स जो न सिर्फ आपको नवरात्रि और गरबा के लिए ट्रेंडिंग और ग्लैमरस लुक देंगी बल्कि आपकी कुछ बचत भी हो जाएगी।

    1. बेसिक्स से शुरुआत : सभी पुराने गरबा ड्रेस निकालिए क्योंकि अब पुराने फैशन वापस आ रहे हैं। यदि पुराने कपड़ों में कुछ दाग हों या थोड़े फट गए हों तो उन पर कूल पैच लगाकर और ज्यादा ट्रेंडिंग बना सकते हैं। ट्रेडिशनल लुक मेंटेन करने के लिए गोटा या मिरर वर्क से भी ड्रेस को रेनोवेट कर सकते हैं।
    2. मम्मी और दादी के कपड़े:आप अपनी मम्मी या दादी के कपड़े भी स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं। लाल या सफ़ेद जामदानी ढूंढने की कोशिश करें। पुरानी साड़ी को स्कर्ट या पैंट के ऊपर भी पहन सकती हैं। या तो पुराने कपड़ों को री-स्टाइल भी कर सकती हैं।
    3. कॉटन फैब्रिक से दोस्ती :अगर हार्डकोर डांसिंग का प्लान है तो कॉटन फैब्रिक पहनना प्रेफर करें। कॉटन स्किन-फ्रेंडली होता है। जल्दी ड्राई भी हो जाता है। तो पसीने से गीले रहने की टेंशन से भी बच जाते हैं। अपने ड्रेस को और वॉल्यूम देने के लिए आप शिफॉन और जॉर्जेट भी पहन सकते हैं।
    4. शर्ट-लहंगा करें पेअर: शर्ट्स-टॉप्स लहंगा या पेंट्स के साथ पेअर करें। पेप्लम टॉप्स और क्रॉप टॉप्स किसी भी स्टाइल या कलर के स्कर्ट और दुपट्टे के साथ मैच कर सकती हैं। अपने पापा की ओवरसाइज चेक शर्ट भी पहन सकती हैं।
    5. रेडिशनल टैक्सटाइल्स : बांधनी, लेहरिया, इक्कत, मधुबनी और एम्ब्रायडरी का एक अलग ही लुक आता है। चाहे कितने भी नए ट्रेंड्स क्यों न आ जाएं, ये कुछ ऐसे इंडियन फैब्रिक्स और डिज़ाइन है जो एवरग्रीन रहेंगे। आप इन मटेरियल का सिर्फ दुपट्टा या कमरबंध भी पहन सकती हैं।
    6. लुक को मिनिमल रखें : वैसे तो गरबा में सभी अपना लुक बहुत ज़्यादा हाइलाइटेड और ओवर रखना पसंद करते हैं लेकिन फिर पसीने के कारण सब गड़बड़ हो जाता है। इसलिए अपने लुक को मिनिमल रखें। हल्के फैब्रिक्स पहनें ताकि आपकी स्किन भी सांस ले सके। फंकी ज्वैलरी भी पहन सकते हैं।
    7. शर्ट टक इन कर सकते हैं: आज कल टीशर्ट या शर्ट हर ड्रेस को कम्पलीट कर सकती हैं। लहंगे से लेकर हॉट पैन्ट्स, सबके साथ पर्फेक्ट्ली पेअर हो जाते हैं शर्ट्स और टीशर्ट्स। आप शर्ट पर स्किनी दुपट्टा ड्रेप करके बढ़िया इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं। इससे आप सबसे अलग दिखेंगी।
    8. एसेसरी पर ज्यादा ध्यान दें : मोनोक्रोम चनिया चोली पर हैवी ज्वैलरी पहन सकती हैं। यह ट्रेंड में है। साथ ही वैस्ट बैग्स और ट्रेडीशनली ट्रेंडिंग जूती या मोजड़ी भी पहनी जा सकती हैं। लेकिन अपना लुक मिनिमल रखने के लिए आप दुपट्टा अवॉइड कर सकती हैं।
    9. डिफरेंट प्रिंट्स और पैटर्न्स प्रिंटेड : पैन्ट्स के ऊपर साइड से स्लिट वाला स्कर्ट या लहंगा पहन सकती हैं। पूरे 9 दिन आप डिफरेंट प्रिंट्स और पैटर्न्स पहन सकते हैं। स्ट्राइप्स, चेक और पोल्का डॉट्स प्रिंट्स चुन सकते हैं। ड्रापकॉर्नर्स, हाई-लो पैटर्न्स पहन सकते हैं।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      navratri garba 2019 how to look gorgeous for garba dandiya night


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ol7hAp

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...