Wednesday, September 25, 2019

चनिया-चोली और केड़ियो संग धोती-पेंट से मिलेगा धमाकेदार लुक, मिरर वर्क जैकेट बनाएगी जरा हटके

लाइफस्टाल डेस्क. नवरात्र की धूम हर बार नई होती है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइट्स और खूबसूरत परिधानों में नृत्य करते लोग गरबा मैदान को उत्सवी रूप दे देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में त्योहारों के तौर पर गरबा परिधानों ने अपने लिए एक नई ही विधा बना ली है। इस साल इसमें क्या नया है, देखिए...

  1. ये परिधान चलन में है। गरबे में लहंगे के बजाय केड़ियो और धोती पेंट भी पहन सकती हैं। पारंपरिक भी लगता है और ख़ूबसूरत भी। बॉर्डर पर टैसल और जूलरी में बड़े झुमके और नेकलेस गरबा लुक पूरा करेंगे।

  2. नियॉन कलर पसंद हैं तो लहंगे के लिए इनका चुनाव कर सकती हैं। इसके साथ चोली और जूलरी पारंपरिक रखें। चोली में पॉम-पॉम बॉर्डर लगा सकती हैं। ये इन दिनों स्टाइल का प्रतीक बने हुए हैं। कुछ नया पहनना चाहती हैं तो पारंपरिक चोली के बजाय पेप्लम चोली या पेप्लम कुर्ती पहनें। मिरर वर्क जैकेट डालकर नए तरह का लुक पाएं।

  3. घेरदार लहंगे में इस बार 6 मीटर लहंगा नया है। प्रयोग करना चाहती हैं तो अलग-अलग रंगों में रफल लेयर लगा सकती हैं। पारंपरिक जूलरी के साथ ये चनिया-चोली खूब फबेगी।

  4. इस तरह की चनिया-चोली में लहंगा डबल लेयर में होता है। लहंगा का बॉर्डर सामान्य से अधिक चौड़ा रहता है और पहली लेयर पर सेल्फ प्रिंट होता है। गहरे रंग के लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट चोली पहन सकती हैं। कमर की ओर हैवी टैसल लटकाकर नवेला लुक पाया जा सकता है।

  5. नवरात्र में गरबा प्रिंट चनिया-चोली की मांग सबसे अधिक होती है। हल्के रंग के लहंगे पर चटख रंग का गरबा प्रिंट बहुत खिलता है। इसके साथ मल्टी कलर चोली और रंगीन टैसल का बॉर्डर लगाकर इसकी शोभा बढ़ा सकती हैं। चटख रंग का लहंगा पहनना चाहती हैं तो इस पर हल्केरंग की चोली का चयन कर सकती हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      garba fashion: try new pattern dresses


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lCMyHg

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...