Wednesday, September 25, 2019

गरबा नाइट के लिए बालों को संवारें, डांस ठीक से कर सकें इसलिए बांधक रखें बाल

लाइफस्टाइल डेस्क. यूं तो गरबा करते हुए बालों को पूरी तरह बांध कर रखना बेहतर होता है, लेकिन इसके भी कई अंदाज हैं। गरबा लुक पूरा ही बालों के सलीके से होता है, सो देखिए कि क्या आपके परिधान के साथ मैच करेगा। साथ ही जानिए ट्रेंड को ताकि कुछ नया चाहें, तो चुन सकें। इन दिनों क्रॉस रोल, रोज पैटल से लेकर मरमेड हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में हैं। गरबा के लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल बता रही हैंहेयर स्टाइलिस्ट भावना रजनीकांत दर्जी...

  1. लाइन

    लाइन्स इस हेयर स्टाइल को बनाने में सिर्फ 15-20 मिनट का वक्त लगता है। ये बेहद सोबर लगती है। इसे लहंगे के साथ ही साड़ी पर भी बना सकते हैं। गरबे के अलावा ये रिसेप्शन व छोटे-मोटे फंक्शन में भी बना सकते हैं।

  2. रोल

    ये हेयर स्टाइल खासतौर पर महिलाओं के लिए है। इसे बनाने में 15 मिनट का वक्त लगता है। ये चनिया-चोली के साथ ही साधारण लहंगे, साड़ी पर भी चलती है। इसमें एक्सेसरीज नहीं लगाना चाहतीं तो एक फूल या छोटे फूलों का गजरा लगा सकती हैं।

  3. रोज

    ये इन दिनों सबसे अधिक ट्रेंड में है। इसे बनाने में 30 मिनट का वक्त लगता है। इसमें चोटी बनाई जाती है फिर पैटल्स बनाने के लिए लेयर्स निकाली जाती हैं। इसका आकार गुलाब के फूल जैसा होता है। ये चनिया-चोली के साथ ही साड़ी पर भी सुंदर लगती है।

  4. हेयर

    ये बेहद ही खूबसूरत चोटी है। इसे बनाने में 30 मिनट का समय लगता है। ये खासतौर पर चनिया-चोली पर बनाई जाती है। इसके साथ ही मेसी चोटी भी कर सकती हैं। इसमें फ्लावर एक्सेसरीज के साथ ही चेन एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  5. ट्विस्टेड

    इसमें एक-एक लेयर को ट्विस्ट किया जाता है। इसे बनाने में 20-30 मिनट का समय लगता है। पूरे में एक्सेसरीज नहीं लगाना चाहतीं तो सिर्फ एक या दो बड़े फूल लगा लें।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      hairstyle for garba night


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n5R0yw

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...