Thursday, October 17, 2019

देश का पहला 11 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स खुला, यहां 1586 लोग बैठ सकेंगे

मुंबई. देश का पहला 11 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स मुंबई में गुरुवार को खुल गया है। यहां 1586 लोग छह अलग-अलग एक्सपेरिमेंटल सिनेमा का लुत्फ उठा सकेंगे। खासियत यह है कि यहां की सीट पर लगी बटन दबाकर लोग अपना मनपसंद फास्ट फूड ऑर्डर कर मंगा सकते हैं।

आइनॉक्स ग्रुप के निदेशक ने कहा- मल्टीप्लेक्स 60 हजार वर्ग फीट में बना है। यहां स्क्रीनएक्स मल्टी प्रोजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे दर्शक 270 डिग्री पैनोरोमिक दृश्य देख सकेंगे।

सामने के साथ दाएं-बाएं भी स्क्रीन
दरअसल, स्क्रीनएक्स में दर्शक अपने सामने की स्क्रीन के साथ-साथ दाएं-बाएं की स्क्रीन पर भी फिल्म देख सकते हैं। इस मल्टीप्लेक्स में रोजाना 60 शो होंगे और करीब 6 हजार लोग फिल्म देख सकेंगे।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मल्टीप्लेक्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BkDr1Y

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...