हेल्थ डेस्क. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने 47 साल की महिला के पेट से 18 किलो का ट्यूमर निकाला है। दिल्ली के शालीमार बाग निवासी अर्चना आहूजा के मुताबिक, ट्यूमर के कारण पेट का आकार काफी बढ़ गया था। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में महिला के अंडाशय में कैंसरस ट्यूमर का पता चला। 6 घंटे चली सर्जरी में ओंको एनस्थेसिया एंड पैलिएटिव मेडिसिन विभाग टीम ने ट्यूमर निकाला गया।
-
अर्चना आहूजा के मुताबिक, पेट फूलने के साथ भूख लगनी बंद हो गई थी। पेट का आकार इतना बढ़ा कि कमजोरी छाने लगी और सांस लेना मुश्किल हो रहा था। जांच के बाद अंडाशय के कैंसर की पुष्टि हुई। ट्यूमर के कारण शरीर का वजन बढ़कर 58 हो गया था जो सर्जरी के बाद 40 किलो रह गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o1yisT
No comments:
Post a Comment