Tuesday, October 1, 2019

24 साल के लड़के ने अपने से 57 साल बड़ी रिश्तेदार से शादी की, ताकि मिलिट्री ट्रेनिंग से बच सके

लाइफस्टाइल डेस्क. यूक्रेनमें 18 से 26 साल तक के लड़कों को अपना एक साल मिलिट्री की ट्रेनिंग में देना जरूरी है। लेकिन इस ट्रेनिंग से बचने के लिए एक 24 साल के लड़के ने अपने से 57 साल बड़ी उम्र की महिला से शादी कर ली। दरअसल कानून के मुताबिक इस ट्रेनिंग से केवल उन लोगों को छूट दी जाती है जो किसी भी तरह से दिव्यांग पत्नी के भरण-पोषण के लिए जिम्मेदार होते हैं।

  1. 24 साल के अलेक्जेंडर कोंड्रात्यूक ने इस कानून का फायदा उठाते हुए अपनी दादी की उम्र की महिला से शादी कर ली ताकी वो कठिन मिलिट्री ट्रेनिंग से बच सके। अलेक्जेंडर विनित्सा शहर कारहने वालाहै। जब वो 22 साल का था तो उसे ट्रेनिंग का बुलावा आया। इस ट्रेनिंग से बचने के लिए उसने बुजुर्ग महिला से शादी का मन बनाया।

  2. अलेक्जेंडर ने अपने एक दूर के रिश्तेदार की दादी से शादी के लिए उसे मनाया। परिवारवालों और उस रिश्तेदार की रजामंदी के बाद 22 साल के अलेक्जेंडर ने 79 साल की जीनाडा इलारियोवना से शादी कर ली। दोनों की शादी को 2 साल हो चुके हैं। इस वक्त अलेक्जेंडर 24 साल का है और उसकी बुजुर्ग पत्नी 81 साल की हो गई है। अगले दो सालों तक ये जोड़ा इस शादी को निभाएगा। इसके बाद दोनों अलग हो जाएंगे।

  3. इस शादी की जानकारी सरकार को मिलते ही उन्होंने अलेक्जेंडर से पूछताछ की। लेकिन शादी के सभी कागजात असली पाए गए। जांच में ये भी सामने आया कि जोड़े ने विनित्सा शहर के पास बसे गांव बेकोवका में पूरे रीति-रिवाज से परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने शादी की है। बाद में सिविल एक्ट के तहत अलेक्जेंडर को इस मिलिट्री ट्रेनिंग से राहत दे दी गई।

  4. लेकिन पिछले महीने यूक्रेन की मीडिया ने इस मुद्दे को एक बार फिर उठाया। मीडिया ने उस गांव में जाकर पूछताछ की जहां जीनाडा रहती हैं। पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि जीनाडा का पति कभी-कभी ही उनसे मिलने आता है। ज्यादातर जीनाडा के भतीजे या उनके पोते-पोती ही उनसे मिलने के लिए यहां आते हैं। शादी को लेकर ना तो अलेक्जेंडर ने मीडिया से बात की और ना ही उनकी पत्नी ने। इस दिखावे की शादी को लेकर मीडिया सरकार के पास भी गया लेकिन उन्होंने शादी के कागजात दिखाते हुए ये साफ कहा कि शादी कानूनी तौर पर मान्य है और इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता है। इसलिए अलेक्जेंडर को मिलिट्री ट्रेनिंग से बाहर कर दिया गया है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      24 year old got marries 81 year old woman to avoid military training


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2obqu7s

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...