Saturday, October 5, 2019

आधे घंटे का बट किक्स वर्कआउट 240 कैलोरी बर्न करता है, 50% तक जोड़ों के दर्द से राहत देता है

हेल्थ डेस्क. बट किक्स एक तरह की प्लायोमेट्रिक्स या जंप ट्रेनिंग है। ये एक ऐसी कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज है जो मसल्स स्ट्रेंथ और एंड्योरेंस बढ़ाने में मदद करती है। इसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ भी कर सकते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट फातिमा हुसैन बता रही हैं बट किक्स के फायदे...

  1. सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों में थोड़ा सा गैप रखें। इस दौरान हाथों को स्ट्रेट रखें और जंप लगाते हुए सीधे पैर से बट की और किक लगाएं। इसी तरह दूसरे पैर से भी जंप करें। यही क्रिया बारबार दोहराएं। इस तरह बट किक्स के दो या चार सेट्स पूरे करें।

  2. बट किक को अलग-अलग तरह से करके आप इसे अधिक रुचिपूर्ण बना सकते हैं। जैसे एक ही जगह पर खड़े होकर करें या मूवमेंट के साथ। अधिक इंटेंस वर्कआउट के लिए दोनों हाथों में डंबल्स उठाकर भी इसे कर सकते हैं। अन्य वर्कआउट जैसे जम्पिंग जैक्स, स्क्वाॅट्स जंप, पुश-अप्स, प्लैंक आदि के साथ कॉम्बिनेशन में भी इसे करना फायदेमंद है।

    • दिमाग : ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे स्ट्रोक की आशंका कम होती है। याद्दाश्त और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।
    • त्वचा : रक्त संचार बढ़ने से पसीने के रूप में टॉक्सिंस दूर होते हैं। स्किन संबंधी समस्याएं जैसे पिंपल्स व रिंकल्स दूर करने में यह मदद करता है।
    • दिल : यह वर्कआउट शुगर नियंत्रित करने में सहायक है। इससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और दिल संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।
    • मांसपेशियां : यह एक हाई इंटेंस कार्डियो वर्कआउट है जिससे शरीर में ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाय होती है और सभी मांसपेशियों की कार्य क्षमता बढ़ती है। इससे हाथ और जांघों की मसल्स मजबूत होती हैं।
    • हडि्डयां : इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस से बचाने में मदद करता है। इसे नियमित रूप से करने पर वजन कम होता है। पेट और जांघों की चर्बी कम होती है।
    • एक्सरसाइज से पहले हल्का वार्मअप जरूर करें।
    • घुटनों, पैरों या कमर में दर्द हो तो इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें ताकि तकलीफ न बढ़े।
    • अपने पोश्चर का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
    • अपनी क्षमतानुसार ही करें और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं।
    • एक्सरसाइज के दौरान बीच-बीच में पानी पीते रहें।
    • शुरुआत में इसे प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें।
    • हाथों और पैरों की पोजिशन का खास ख्याल रखें ताकि आपको चोट लगने का डर न रहे और सही तरीके से वर्कआउट हो।
    • अपनी स्पीड को सही रखें ताकि आपको पूरा फायदा मिल सके।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      butt kicks Exercise helps strengthen muscles


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AIwW8S

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...