Tuesday, October 8, 2019

इजरायल शोधकर्ताओं ने खोजा 5 हजार साल पुराना प्राचीन शहर, दावा; 160 एकड़ क्षेत्र में फैले शहर में 6 हजार लोग रहते थे

लाइफस्टाइल डेस्क. इजरायल पुरातत्व विभाग के शोधकर्ताओं ने 5 हजार साल पुराने शहर को खोजा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह शहर कांस्य युग का है और करीब 160 एकड़ क्षेत्र में फैला था। यहां करीब 6 हजार लोग रहते थे। शहर के अवशेष देखकर पता चलता है कि यह कोई छोटा शहर नहीं था।

  1. शहर के अवशेष इजरायल के शहर तेल अवीव से 50 किलोमीटर की दूरी स्थित टाउन हरीश के पास मिले हैं। इसकी खोज एक हाईवे परियोजना की तैयार के दौरान हुई। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अवशेषों से उस दौर की जानकारी मिलती है जब यह ग्रामीण परिवेश का हिस्सा था और शहर बनने की तैयारी में अपना कदम बढ़ा रहा था। खुदाई के दौरान शोधकर्ताओं को कुछ ऐसी चीजें भी मिली हैं जो 7 हजार साल पुरानी हैं।

    'f
  2. खनन कार्य के निदेशक यित्जाक पाज के मुताबिक, शोधकर्ताओं का कहना है शहर के अवशेष देखकर एक बात साफ है कि यह काफी सुनियोजित तरीके से बसाया गया था। सड़कों का जाल व्यवस्थित तरीके से बुना गया था और घर वर्ग के आकार में बनाए गए थे। इस शहर के ज्यादातर लोगों की रोजी-रोटी का साधन खेती-किसानी था। जो दूसरे क्षेत्रों में अनाज निर्यात भी करते थे।

    ''
  3. खोज के दौरान एक अलग किस्म का मंदिर भी मिला है। जहां जानवर की बलि दी गई थी, उनकी हड्डियां और इंसानी सिर भी मिले हैं। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन के अवशेष भी मिले हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, शहर में बिल्डिंग के अवशेष, सुविधाओं में विभिन्नताएं और घरों को देखकर लगता है कि समाज के अलग-अलग वर्ग के लिए व्यवस्थाएं भी अलग थीं।

    ''


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Israeli archaeologists claim to discover ancient city


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IxFzb0

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...