Friday, October 25, 2019

सज-धज कर तैयार हुई अयोध्या, 5.51 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

अयोध्या (आदित्य तिवारी). भगवान राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के लिएसजधज कर तैयार है। राम केवनवास से लौटने की खुशी मेंप्रतीक के तौर पर शहर में 14 जगहों पर दीप जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी पर 4 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। बाकी दीप शहर के अन्य हिस्सों में जलाए जाएंगे। दीपोत्सव 23 अक्टूबर से चल रहा है, शनिवार कोकार्यक्रम का अंतिम दिन है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य सरकार ने फिजी गणराज्य की उपसभापति और सांसद को भी समारोह में आमंत्रित किया है। अयोध्या में योगी 226 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भीकरेंगे।

राम की वापसी का दृश्यदर्शाया जाएगा
दीपोत्सव में लंका विजय के बाद राम की अयोध्या वापसी का सीन दृश्याया जाएगा। सिर्फ यही नहीं, दीपोत्सव में दीपों की लौ में भगवान राम के दर्शन भी कराए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय का दृश्य कला विभाग खास तैयारी कर रहा है। इस बार दीपों को सीधे न लगाकर ग्राफिक्स के जरिएघाटों पर सजाया जाएगा। इन्हीं ग्राफिक्स को देखने पर राम, सीता और हनुमान समेत अयोध्या के दर्शनीय स्थलों की आकृतियां नजर आएगी।

5 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला
दीपोत्सव में भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया और फिलीपींस के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इसके साथ 22 सांस्कृतिक रथों को भी तैयार किया गया है। दीपोत्सव के प्रभारी आशीष मिश्र के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है। अयोध्या के 13 बड़े मंदिरों में तीन दिन (24 से 26 अक्टूबर) लगातार 5001 दीये जलाए जाएंगे।

आज दीपोत्सव का कार्यक्रम

  • भव्य शोभा यात्रा रामकथा पार्क पहुंचेगी। राज्यपाल और सीएम योगी इसे देखेंगे।
  • श्री राम-सीता हेलिकॉप्टर से रामकथा पार्क आएंगे। योगी उनका स्वागत योगी करेंगे।
  • शाम को अयोध्या में पूर्ण हुई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
  • शाम 7 बजे सरयू के घाट पर 5 लाख 51 हजार दीपों काप्रज्ज्वलनहोगा।
  • राम की पौड़ी में प्रोजेक्शन मैपिंग शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन किया जाएगा।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayodhya Ram Mandir, Ayodhya Deepotsav 2019 Updates: Lighting 51 thousand earthen lamps Deepotsav in Ayodhya, Ayodhya Ra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pOd2qZ

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...