Monday, October 14, 2019

बदला लेने के लिए 61 साल के बुजुर्ग ने चुराईं 159 साइकिल सीट्स, सीटीटीवी फुटेज में हुआ रिकॉर्ड

लाइफस्टाइल डेस्क. जापान के टोक्यो में 61 साल एक बुजुर्ग साइकिल की 159 सीट्स चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम आकियो हतोड़ी है। उसने 159 साइकिलों की सीट सिर्फ इसलिए चुराईं क्योंकि उसकी साइकिल की सीट चोरी हुई थी। शहर में कई दिनों से लगातार साइकिल की सीट चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही थीं। पुलिस कई दिनों से बढ़ते चोरी के मामलों से परेशान थी।

  1. आकियो ने पहली बार अगस्त में साइकिल की सीट चुराई थी। लेकिन जिस शख्स की सीट आकियो ने चुराई उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में आकियो चोरी करते हुए साफ नजर आया। वह बड़ी चालाकी से साइकल की सीट निकाल कर अपनी बास्केट बास्केट में रखता हुआ नजर आया।इसके बाद से वो पुलिस रडार पर आ गया।

  2. पुलिस ने हथोड़ी को गिरफ्तार करने के बाद उसके घर छापा मारा तो दंग रह गई। उसके घर से 159 साइकल सीट्स बरामद की गईं। लेकिन इससे भी हैरानी वाली बात थी हतोड़ी की सीट चोरी करने की वजह।

  3. पुलिस को दिए बयान में हतोड़ी बताया, 2018 में उसकी साइकिल की सीट चोरी हो गई थी। इससे उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से उसने तय कर लिया था कि जो तकलीफ उसे हुई वही तकलीफ दूसरों को देगा। इसलिए पुलिस में शिकायत करने की जगह हतोड़ी ने चोरी करना शुरू कर दिया



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      61-year-old man stole 159 cycle seats for revenge in Japan


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MEwa2j

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...