Thursday, October 10, 2019

8 घंटे की नींद को एंटीएजिंग ट्रीटमेंट मानती हैं रेखा, रोजाना 12 गिलास पानी और दही है रूटीन का हिस्सा

लाइफस्टाइल डेस्क. 64साल की उम्र में खूबसूरती के मामले में दूसरी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ने वाली रेखा के लिए सबसे बड़ा ब्यूटी सीक्रेट है नींद। उनका मानना है 7-8 घंटे की नींद इंसान के लिए एंटीएजिंग की तरह काम करती है। यह उम्र के असर को कम करती है। जब भी रेखा से उनकी खूबसूरती का राज पूछा गया तो उन्होंने कई बातें शेयर की। आज उनका 64वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर उम्र के पड़ाव पर वह कैसे दिखती हैं खूबसूरत...

  1. रेखा की चमकती स्किन का सीक्रेट है रोजाना 10-12 गिलास पानी। यह शरीर में जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है और स्किन ग्लो करती है। एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि उनकी डाइट में ज्यादातर सब्जियां, दही और सलाह अधिक होता है। डाइट में चावल नहीं लेकिन रोटी जरूर शामिल करती हैं।

    ''
  2. उन्हें पिस्ता, अखरोट और अनार खाना पसंद है। उनकी डाइट में ब्रोकली, एवोकेडो, हरी सब्जियां शामिल करती हैं। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वह लंच में दही शामिल करना नहीं भूलती हैं।वह दो चीजों से खासतौर पर दूर रहती हैं। जंक फूड और तेल। अधिक फैट और तेल वाले खाना खाने से बचती हैं।

    ''
  3. रेखा काडेली रूटीन हमेशा से ही स्ट्रिक्ट रहा है। वह आज भी रात का खाना शाम 7.30 बजे से पहले करती हैं। पिछले कई सालों से वर्कआउट के अलावा योग उनके डेली रूटीन का हिस्सा रहा है। उनकी फिट बॉडी का श्रेय काफी हद तक योग का जाता है।

    ''


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      rekha birthday special rekha beauty secret and rekha diet and fitness plan


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33k6qix

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...