Thursday, October 3, 2019

86 हजार रुपए की वेडिंग ड्रेस की कीमत वसूल करने हर जगह पहन जाती महिला

एडिलेड. ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली टैमी हॉल अपनी वेडिंग ड्रेस पहनकर हर जगह जाती हैं। पिछले साल शादी के बाद वह व्हाइट कलर की वेडिंग ड्रेस को फिशिंग से लेकर फुटबॉल स्टेडियम और जिम से लेकर सुपरमार्केट तक जाने के दौरान पहन चुकी हैं। 43 साल की टैमी एक पर्यावरणविद हैं और उनका मानना है कि लोग कपड़ों पर कुछ ज्यादा ही रकम उड़ाते हैं। चूंकि शादी का जोड़ा सिर्फ एक बार ही लोग पहनते हैं, इसलिए इस पर काफी फिजूलखर्ची होती है। यही वजह है कि टैमी ने अपनी वेडिंग ड्रेस की पूरी रकम वसूलने की ठानी है। टैमी ने पिछले साल ऑर्केस्ट्रा मैनेजर कैरेन फ्रॉस्ट से शादी की थी जिसमें उन्होंने घुटनों तक लंबी व्हाइट फ्रॉक पहनी थी।

टैमी को ड्रेस से पैसे वसूली का विचार भी तीन साल पहले भारत कीएक ट्रिप के दौरान आया था। उन्होंने बताया, साल 2016 में भारत का ट्रिप मेरे लिए एक रियलिटी चेक था। वहां जाकर मैंने जाना कि मेरे पास कितनी ज्यादा चीजें हैं और समाज में सभी लोग कितनी चीजें बर्बाद करते हैं। इसलिए घर वापस आने पर मैंने खुद से वादा किया कि एक साल तक कम से कम कोई कपड़ा या जूता नहीं खरीदूंगी, लेकिन शादी के लिए एक हजार पाउंड यानी करीब 86 हजार रुपए ड्रेस खरीदनी पड़ी। अब इसे ही पहनकर खुद से किया वादा पूरा कर रही हूं।

मेरे साथ इससे जुड़ी यादें ताउम्र रहेंगी
शादी के बाद पहली बार मैंने इसे देश के चुनावों के दौरान पहना था। उसके बाद तो हर जगह इसे पहनती हूं। इतनी बार इसे पहन चुकी हूं, लेकिन कभी भी मुझे अजीब महसूस नहीं हुआ। मैं नहीं समझती कि अगर इंडिया नहीं जाती तो क्या मैं यह फैसला ले पाती या नहीं। अब मैं यह ड्रेस पहनकर अगले साल आइसलैंड जाने वाली हूं। आज के जमाने में कोई भी चीज परमानेंट नहीं है, लेकिन मेरी इस ड्रेस से जुड़ी यादें ताउम्र मेरे साथ रहेंगी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पति के साथ टैमी हॉल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30IIWSs

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...