नए फर्नीचर, घरेलू सामान, कालीनों, मुलायम फर्निशिंग, लाइटिंग, आउटडोर फर्नीचर, गिफ्ट आइटम्स के साथ, हाउसफुल इवेंट ने फिर से अपना जादू चलाया। 11 से अक्टूबर 2019 तक हुए इस इवेंट में सभी ग्राहकों को नए और ट्रेंडी प्रोडक्ट्स की सुविधा एक छत के नीचे उपलब्ध करवाई ।
3 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में आप सभी को एक अद्वितीय खरीदारी का अनुभव प्राप्त होगा। इस साल के संस्करण में भाग लेने वाले ब्रांड्स में उद्योग जगत के कुछ नामी ब्रांड्स जैसे कि Twigs and feather, Yamaha, Hunter Douglas, Arty aunt, Karigiri and Momentz शामिल थे।
विशिष्ट रूप से सजाए गए इस स्टॉल में मॉडर्न प्रोडक्ट्स और कला का भर पूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। जहां नए और अनोखे फर्नीचर, लाइट्स , डेकोरेशन के समान आदि शामिल थे जो शादी से लेकर दिवाली के गिफ्ट के सभी प्रोडक्ट्स थे। इस एग्जीबिशन में म्यूजिक इंस्टूमेंट, वैलनेस प्रोडक्ट्स, उत्सव की सजावट जैसे कई आकर्षक प्रोडक्ट्स रमोला बच्चन के इस हाउसफुल संस्करण में शामिल थे।
वास्तव में शहर के फैशनेबल और अभिजात वर्ग की भीड़ के लिए यहएक रोमांचक और अनूठा खरीदारी काअनुभव था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MJeWAY
No comments:
Post a Comment