Thursday, October 3, 2019

इस नवरात्रि खुल कर एंजॉय करें डांडिया अपने स्टाइलिश बालों के साथ

जब बात हो नवरात्रि की तो सभी महिलाओं ये चाहती हैं, कि डांडिया नाइट्स पर उनके बाल अच्छे और स्टाइलिश लगें। ऐसे में बालों को स्टाइल करना तो आसान होता है लेकिन कई बार स्टाइलिंग के चक्कर में बाल फ्रीज़ी, ड्राय और डेमेज हो जाते हैं। इसके साथ ही लगातार स्टाइलिंग की वजह से बाल टूट कर गिरने भी लगते हैं। ऐसे में आप अगर भी अपने बालों को लेकर परेशान हैं और नए हेयर स्टाइल को अपनाने में डर रहे हैं तो आज हम बताएंगे, कि कैसे आप त्योहारों के इस सीजन में बालों की केयर करने के साथ उसकी स्टाइलिंग भी कर सकते हैं।

बालों के ड्राय होने की वजह
नवरात्रि के समय डांडिया का क्रेज़ लोगों में खास देखने को मिलता है और उस दौरान महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के मेकअप और हेयर स्टाइल भी ट्राय करती हैं। ऐसे में बालों का लुक बदलने के लिए कई महिलाएं हेयर स्टाइलिंग मशीन का इस्तेमाल भी करती हैं। जिस वजह से बाल रूखे व बेजान हो जाते हैं और उनकी नैचुरल ब्यूटी भी धीरे- धीरे कम होने लगती है।

बालों को सुखाने और स्टाइलिंग के लिए महिलाएं अक्सर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने से इससे निकलने वाली गरम हवा बालों को रूखा और बेजान बना देती है। कई बार बालों को स्ट्रेट करने से उनकी नमी और शाइन भी चली जाती है। इससे दोमुंहे बालों की समस्या भी पैदा हो जाती है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

बेजान बालों से पाएँ छुटकारा
जिन महिलाओं के बाल ड्राय और वेवी होते हैं उन बालों पर स्टाइलिंग करना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही उन बालों पर हेयर स्टाइल खिल कर नहीं आ पाता, इसलिए बालों की सही केयर करना बहुत जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स द्वारा ये सलाह दी जाती है कि बालों को धोने के लिए हमेशा माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे बाल ज्यादा रफ न हों। शैम्पू के बाद रूखे और ड्राय बालों में Livon Serum का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि सीरम बालों को लंबे समय तक स्मूद, सॉफ्ट और शाइनी बनाए रखता है।

तो अगर आप भी नवरात्रि में अपने बालों को एक नया लुक देना चाहते हैं तो बिना किसी डर के उनको स्टाइल करें क्योंकि Livon Serum आपके बालों की शाइन को कभी खोने नहीं देगा। आइये जाने एक नए हेयर स्टाइल के बारे में जो आपके फ़ेस्टिव लुक को बढ़ा देगा।


लूप सेक्शन हेयर
स्टेप 1

इस हेयर स्टाइल के लिए सबसे पहले अपनी कोम्ब पर 2-3 बूंद Livon Serum की डालें।

स्टेप 2
अब अपने बालों को हल्का सा गीला करें और कोम्ब की सहायता से सुलझाएँ। कोम्ब में लगा सीरम फ्रीज़ी बालों को सुलझानें में मदद करेगा।

स्टेप 3
अपने बालों को स्मूद करने के लिए उन्हें स्ट्रेटनर की मदद से सीधा करें। बालों में Livon Serum होने की वजह से बाल स्ट्रेटनर या हीट से कम डेमेज होते हैं।

स्टेप 4
अब अपने बालों के ऊपरी हिस्से से थोड़े बाल हाथों में लेकर अलग कर लें।

स्टेप 5
अब इन अलग किए हुए बालों को पतले रबर बैंड की सहायता से बांध लें।

स्टेप 6
अब इस रबर बैंड के बीच में गैप बनाते हुए पोनी टेल घूमा कर उसके बीच से निकालें।

स्टेप 7
अपने फ़ेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए दूसरी तरफ से भी थोड़े बाल लेते हुए यही प्रक्रिया दोहराएँ। अब आपके बाल Salon Finish Hair लुक में तैयार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Enjoy Dandiya with your stylish hair this Navratri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pwRzTe

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...