लाइफस्टाइल डेस्क. ग्लिटर्स के चाहे कितने ही कलर्स और वैरायटी मार्केट में आ जाएं, लेकिन गोल्ड ग्लिटर्स का क्रेज हमेशा बना रहता है। इस फेस्टिवल सीजन आप भी इसे अपने मेकअप का खास हिस्सा बना सकती हैं।
-
ग्लिट्टर लगाने का सही तरीका यह है कि आप उसे सही मात्रा में सही जगह लगाएं। इस गोल्ड टच लुक से आपकी आंखें खूबसूरत दिखाई देंगी। इस लुक को पाने के लिए आप किसी डार्क कलर के शेड्स को सिलेक्ट करें और आंखों के आस-पास कुछ जगह छोड़कर इसे अप्लाय करें।
-
यह डिफरेंट लुक आपको ढेर सारे कॉम्प्लिमेंट्स दिला सकता है। इस लुक को पाने के लिए पलकों पर ग्लिटर अप्लाय करें। इसे लगाने से पहले आंखों पर प्राइमर लगाएं। आजकल मार्केट में ग्लिटरिंग आई शैडो की विशाल रेंज मौजूद है। इसे आप भी अपने लिए चुन सकते हैं।
-
अगर आपको वाइड और बड़ेलिप्स वाला लुक पसंद है तो आपके लिए ग्लिटर उपयुक्त है। इस लुक को पाने के लिए आप अपने लोअर लिप के सेंटर में ग्लिटर लगाएं। ग्लिटर पर पड़ते हुए लाइट के इलूशन से आपके लिप्स ब्रॉड और खूबसूरत दिखाई देंगे।
-
अगर पार्टी में सबसे डिफरेंट दिखना चाहती हैं तो यह लुक एक बार जरूर अपना कर देखिए। इसे पाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। बस अपने चीक बोन्स पर हल्का मेकअप करें। उसके बाद ग्लिटर लगाना है। यह लुक हर कॉम्प्लेक्शन पर सूट करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ImXUal
No comments:
Post a Comment