Friday, October 11, 2019

पंछी फल और ऑर्गेनिक अंडे से मिलेगा परफेक्ट प्रोटीन

लाइफस्टाइल डेस्क. आज इंटरनेशनल एग डे है। यह दिन 1996 से मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अंडे में छिपे सेहत के रहस्यों के बारे में लोगों को बताना है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीआर) सेक्टर 26 चंडीगढ़ में यह एग डे मनाया जाया जा रहा है। यहां पंछी फल और ऑर्गेनिक अंडा आकषर्ण का केंद्र होगा। यहां पर कई ब्रीड के एग रखे जाएंगे।

इसके अलावा छोटे आकार के देसी अंडों से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताया जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट ऑफ एिनमल हसबेंडरी एंड डपार्टमेंट ऑफ एिनमल हसबेंडरी डॉ. सुरजीत कुमार दत्ता ने बताया कि देश का युवाओं में नॉन वेज का क्रेज बढ़ रहा है।हाल ही हुई स्टडी से पता चला है कि 15 साल से ऊपर के 71 फीसदी युवा नॉन वेजीटेरियन हो गए हैं।

  1. अंडे में प्रोटीन, विटामिन-एबी, डी, आयरन, असेंशियल अमीनो एिसड यह भी प्रोटीन का सोर्स है। इसमें गुड कॉलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। डॉ. कवरजीत सिंह भंगू ने बताया कि डायिबटीज के मरीजों के लिए यलो पार्ट को नुकसानदेह माना जाता है, जबिक इन मरीजों को प्रोटीन की जरूरत होती है। ऐसे में उनके लिए अंडा फायदेमंद होता है।

  2. डॉ. कामना बारकाटकी ने बताया कि अंडे का इस्तेमाल करके लोग स्वस्थ रहें और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश के सीएम ने अंडे का नाम पंछी फल दिया है। इसके अलावा ऑर्गेनिक अंडा भी आकषर्ण का केंद्र होगा। इस अंडे की खास बात यह होगी कि इसे बैक यार्ड में ऑर्गेनिक जड़ी बूटियों की फीडिंग कराई जाती है। इससे इन बर्ड्ससे ऑर्गेनिकली एग्स प्रोड्यूस होते हैं। यह अंडा बॉडी के लिए बेहद अच्छा होता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      world egg day: Birch fruit and organic eggs will get perfect protein


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B1OQnh

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...