Monday, October 14, 2019

गहरी कजरारी आंखें, लाल बिंदिया और होंठ देंगे आपको नैचुरल और वाइब्रेंट लुक

फेस्टिव सीजन की शुरुआत नवरात्रि से हो जाती है। त्योहारों का यह मौसम उन महिलाओं के ज्यादा खास होता है जिनकी हाल ही में शादी हुई है। करवाचौथ और फेस्टिव सीजन में नेचुरल लुक को फॉलो करना ज्यादा बेहतर है। फिर चाहें बालों की बात हो या मेकअप की। स्टाइल-एन-सीजर की डायरेक्टर रितू देसवाल बता रही हैं करवाचौथ और फेस्टिव सीजन के लिए कैसा हो लुक...

''


नेचुरल मेकअप का ट्रेंड
इन दिनों चाहें शादी हो या फेस्टिव सीजन, नेचुरल लुक पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। ऐसा मेकअप काफी डिमांड में है जो बिल्कुल नेचुरल दिखाएं। ज्यादातर न्यूड शेड, ब्लस्ड स्किन टोन का प्रयोग किया जा रहा है। करवाचौथ या दिवाली के लिए अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे रही हैं तो लिपस्टिक का कलर न्यूड रखें। वहीं अगर आपकी लिपस्टिक का कलर काफी बोल्ड है तो आंखों का मेकअप लाइट ही रखें। सिर्फ काजल और मसकारा का सिंगल स्ट्रोक ही लगाएं।

''


वाइब्रेंट लुक के लिए हो जाएं 'लाल'
लाल रंग हमेशा से ही करवाचौथ के लिए खास रहा है। चाहें कपड़ों की बात हो या मेकअप की। इस खास मौके पर तैयार हाे रही हैं तो लाल रंग का प्रयोग अपने मेकअप, ड्रेस और एसेसरीज में कर सकती हैं। मेकअप में लाल बिंदी और रेड लिपस्टिक वाइब्रेंट लुक देती हैं। खासकर ऐसी महिलाओं के लिए जिनका माथा चौड़ा है।

''


अनुष्का जैसी गहरी कजरारी आंखें
त्योहारों पर ज्यादातर महिलाएं काजल को सिंपल तरीके से लगाती हैं। लेकिन करवाचौथ पर अलग लुक देने के लिए काजल की मदद से आंखों को गहरा दिखा सकती हैं। जो इन्हें उभारने के साथ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा। ठीक वैसा ही लुक जैसे अनुष्का शर्मा अपने रिसेप्शन में दिखी थीं।

''


स्किन के मुताबिक चुनें हाईलाइटर
खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे पर ग्लो जरूरी है और इसके लिए अहम है शरीर में पर्याप्त नमी। लेकिन ज्यादातर महिलाएं इसका ध्यान नहीं रख पाती हैं। चेहरे पर ग्लो दिखाने के लिए हाईलाइटर का इस्तेमाल हमेशा ध्यान से करें। ग्लैमरस लुक के लिए अपने चेहरे के बेस्ट हिस्से को हाईलाइटर से उभारें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो बॉबी ब्राउन और हुडा जैसे ब्रांड के पाउडर बेस्ड हाईलाइटर इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉम्बिनेशन और ड्राय स्किन के लिए ला-गर्ल और फरसाली जैसे ब्रांड के क्रीम बेस्ड हाईलाइटर का इस्तेमाल करना बेहतर है।

''


फेस्टिवल सीजन में फ्लॉवर पावर
मेकअप के बाद लुक के लिए सबसे अहम बात है हेयर स्टाइल। करवाचौथ और फेस्टिव सीजन में फूलों को शामिल करें। ताजा फूलों का परंपरागत गजरा भी लुक में चार चांद लगाने के साथ फिजा में खुशबू भी घोलता है। जो आपको एक अलग ही खुशी का अहसास कराता है। इन दिनों फ्लॉवर जूलरी भी ट्रेंड में है। इसमें हथफूल और माथा पट्टी खास है। करवाचौथ के अलावा भी फेस्टिव सीजन के अन्य दिनों में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

''


हेयर स्टाइल बदलें लेकिन टेक्सचर बचाए रखें
मेकअप में बिना जानकारी के एक्सपेरिमेंट करना रिस्की हो सकता है लेकिन ऐसा बालों के लिए नहीं है। सबसे जरूरी बात है कि बालों का जो नेचुरल टेक्सचर है उसे वैसा ही रहने दें। जैसे कर्ली हैं तो स्ट्रेट करने से बचें। कर्ली बालों को ही स्टाइलिंग क्रीम की मदद से खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। वहीं स्ट्रेट हेयर हैं तो जुड़ा बना सकती हैं। अगर सिंपल जूड़ा नहीं चाहती हैं तो इसे कई तरह से डिजाइन किया जा सकता है। इसके अलावा सिंपल साइड ब्रैड, फिशटेल ब्रैड या टि्वटेस्ट पोनीटेल ट्राय कर सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
karwa chauth 2018 make up tips for karwa chauth


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D6Jeeq

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...