Friday, October 4, 2019

मानसून में अलग दिखने के लिए ब्राइट कलर्स के आउटफिट और लाइट मेकअप फॉलो करें

लाइफस्टाइल डेस्क.मानसून आ चुका है। इस मौसम में बारिश आपके लुक को बिगाड़ सकती है। मानसून में अलग दिखने के लिए आउटफिट और एसेसरीज में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। फैशन एक्सपर्ट मोनिका ओसवाल से जानिए मानसून में कैसा होना चाहिए आपका लुक...

  1. डेनिम आपका स्टेपल स्टाइल स्टेटमेंट हो सकता है लेकिन मॉनसून में नहीं। इस फैब्रिक को सूखने में बहुत वक्त लगता है। लंबे समय तक गीला डेनिम पहनने से स्किन की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डेनिम जैकेट्स, शॉर्ट्स, जींस पहनना बंद कर दें। इनकी बजाय ढीले फिट वाले कॉटन के बॉटम्स पहनना शुरू करें। जैसे- पलाजो, मिडी स्कर्ट्स, क्यूलॉट्स, वाइड लेग ट्राउजर्स और स्लिम पैंट्स।

  2. बारिश में वॉक करना अच्छा लगता है तो शॉर्ट हेम आउटफिट्स पहने जा सकते हैं। ये रेन शावर के दौरान अड़चन पैदा नहीं करते। क्रॉप टॉप्स, शॉर्ट्स, स्कर्ट्स बारिश में गंदे नहीं होते हैं। बारिश के मौसम में स्ट्रीट फैशन पसंद करते हैं तो ड्रॉ स्ट्रिंग ड्रेसेस , मिडी स्कर्ट्स, कंफर्ट के लिए मैक्सी, स्पोर्टी लुक के लिए किमोनो स्लीव शर्ट ड्रेसेस और रैप्स पहने जा सकते हैं। फेमिनिन क्लोदिंग में फ्लाउंस ड्रेसेस भी पहनी जा रही हैं।

  3. गीले होने पर टाइट फिट आउटफिट्स बॉडी पर चिपकते हैं। इस मौसम में कॉटन, खादी या सिंथेटिक मटेरियल के ढीले कपड़े पहने जा सकते हैं। फुल स्लीव की जगह हाफ स्लीव या स्लीवलेस गारमेंट्स चुनिए। ऑफ शोल्डर पहना जा सकता है। लिनन या कॉटन के डंग्रीज़ और जंपसूट्स पहने जा सकते हैं।

  4. इस मौसम में ब्राइट रंग खूब पहने जा रहे हैं। खासकर मोनोक्रोम पैटर्न सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। चेरी, फ्रेश रेड, ब्लश और टील के साथ ग्रे, ब्लू और बेज जैसे न्यूट्रल्स टीम किए जा रहे हैं। यलो को एक पॉप-आउट कलर माना जा रहा है। यह रंग ड्रेसेस और एसेसरीज दोनों में दिखाई दे रहा है। सफेद रंग को इस मौसम में पूरी तरह अवॉइड किया जा रहा है।

  5. किसी भी लुक में मिनिमल और म्यूटेड एसेसरीज शामिल की जा सकती हैं। पानी सोखने वाले टाइट फुटवियर पहनने से बचिए। इससे बैक्टीरियल ग्रोथ की संभावना रहती है। न्यूड शेड ग्लैडिएटर सैंडल्स, ओपन सैंडल्स, बैलरीना, स्लिप-ऑन्स पहने जा सकते हैं। मेटल एसेसरीज पहनना बंद कर सकते हैं क्योंकि गीले होने पर इनसे स्किन एलर्जी हो सकती है। ब्राइट स्कार्फ्स पहने जा सकते हैं। बारिश के मौसम में खुले टोट बैग्स कैरी करने से भी बचिए। पॉलीस्टर इनर लाइनिंग और जिपर वाले बैग्स ही कैरी करें। ब्राइट रंग की छतरियां ट्रेंडी हैं। ट्रांसपेरेंट और प्रिंटेड छतरियां भी खूब देखने में आ रही हैं।

  6. बालों को बांधने की बजाय इस मौसम में ढीले हेयर स्टाइल ट्राय किए जा रहे हैं। शॉर्ट हेयर कट लिया जा सकता है क्योंकि मॉनसून के लिए ये बेहद प्रैक्टिल स्टाइल होगा। लेयर वाला हेवी मेकअप अवॉइड करें। वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स के साथ लाइट मेकअप किया जा सकता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      monsoon trend how to look beautyfull and what to wear in monsoon


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XhFx0b

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...