Saturday, October 5, 2019

सफाई के लिए मेयोनीज और कार वैक्स का उपयोग करें

लाइस्टाइल डेस्क. दिवाली पर हर कोई घर की सफाई करता है। पुरानी और कबाड़ हो चुकी चीजों को बाहर फेंक कर नया सामान घर लाया जाता है। लेकिन दिक्कत तब आती है जब पुराना सामाने हटाते हीगंदगी का ढेर नजर आता है। वहीं खिड़की-दरवाजों के साथ-साथ घर के कोनों की सफाई करनी होती है। इन जगहों पर लगे दाग आसानी नहीं छूटते हैं। एक्सपर्ट राधिका जौहरी बता रही हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप घर सफाई आसानी से कर सकेंगे...

  1. मेयोनीज सेनिकालें लेबल- घर में फूलों के गुलदस्ते सजाना है, तो जैम और सॉस की खाली बोतलें लेकर उन्हें साफ कर लें। लेबल पर थोड़ा मेयोनीज लगाकर घिसेंगे तो निकल जाएगा।

    किचन फॉइल से चमकाएं मेटल- इस दौरान मेटल के पुराने बर्तन भी बाहर निकाल लिए जाते हैं। स्टेनलेस स्टील से लेकर चांदी, पीतल और कॉपर के बर्तन चमकाने के लिए किचन फॉइल का उपयोग कर सकते हैं। थोड़े से बेकिंग सोडा के साथ बर्तनों में नई चमक आ जाएगी।

    गैस स्टोव के लिए कार वैक्स- दिवाली पर तरह-तरह के व्यंजन तैयार करने के लिए बहुत ज्यादा कुकिंग होती है, जिससे गैस स्टोव बार-बार गंदा होता है। यदि स्टोव कांच का नहीं है तो साफ करने के बाद कार वैक्स की पतली परत चढ़ाकर हल्के गीले कपड़े से भी साफ कर लें। स्टोव चमक जाएगा।

    जले हुए बर्तनों के लिए है विनेगर- जले हुए बर्तन साफ करने के लिए या दाग-धब्बे हटाने के लिए बर्तन में विनेगर डालकर पानी को कुछ देर उबालें। अब बर्तन को ठंडा होने के लिए रख दें। अब बेकिंग सोडा से स्क्रब करें। बर्तन बिल्कुल नए जैसा चमकेगा।

  2. लिनिन बदल दें- घर में दो पर्दों के सेट रखिए। दिवाली से पहले पुराने पर्दे बदलकर साफ सुथरे नए पर्दे लगाइए। यदि एक्सट्रा सेट नहीं है तो एक साथ सभी पर्दे नहीं निकालें। एक बार में एक ही कमरे का पर्दा निकालें। बेडशीट्स, बेडकवर्स, पिलोकेस, कुशन कवर्स, नैपकिन्स, किचन टॉवल धोना भी जरूरी है। इनके लिए स्टेन रिमूवर और फैब्रिक सॉफ्टनर का भी इस्तेमाल करें।

    डिसइंफेक्टेंट का उपयोग-हर तरह के सरफेस को साफ करने के लिए डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल करें। लेकिन इलेक्ट्रिक अप्लायंस साफ करते हुए सावधानी बरतें।

    कम से कम सामान-घर की सफाई करते हुए गैरजरूरी सामान फेंक दें। अक्सर सफाई पर तो ध्यान दिया जाता है लकिे न बेकार सामान घर में ही रखा रह जाता है। पुराना मेकअप, दवाइयां, पुराने किचन प्रोडक्ट्स फेंक देने चाहिए।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Use of mayonnaise and car wax for house cleaning on this diwali


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ALXfv6

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...