Wednesday, October 23, 2019

इस त्योहार सीढ़ियों, कलश और वॉल पेपर से सजाएं घर

लाइफस्टाइल डेस्क. रोशनी के त्योहार का आगमन बड़ा निराला होता है। इन पंचपर्व के आने की आहट होते ही चहुंओर रौनक-सी छा जाती है। हर घर चमकता है, सजता है। आपने की होगी सज्जा की तैयारी। कुछ सुझाव हमारे पास भी हैं। रितु शर्मा से जानिए दिवाली डेकोरेशन के टिप्स...

  1. फूलों

    त्योहारों पर घर के किसी कोने में फूलों की सजावट कर सकते हैं। इसके लिए गुलबहार, सूरजमुखी जैसे बड़े और पूरी तरह खिले फूल चाहिए। बीच में गुलदान रखकर मोरपंख रखें, आसपास फूल सजाएं।

  2. कलश

    कलश शुभ होते हैं। इसीलिए तो इनका पूजा में ख़ास महत्व होता है। पुराने कलश रखें हों तो उन्हें सुनहरा रंग लें और बाहरी हिस्सेमें बीच में लेस चिपकाएं। फूलों से सजाकर टेबल या द्वार पर रखें।

  3. सीढी

    सीढ़ियों को गेंदे के फूल की माला से सजाएं और माला के छोर पर घंटियां लटका दें। रंग, ताज़गी और ध्वनि का यह मेल त्योहार के लिए उचित ही है।

  4. मिट्टी

    मिट्‌टी की कंदील में दिया रखकर जलाएं और आसपास मिट्‌टी के छोटे दिये और फूल आदि रखें। ये सजावट घर के द्वार पर कर सकते हैं।

  5. दीए

    मिट्‌टी के दियों से सजावट करना चाहते हैं, तो इनके अंदर मनपसंद रंग से पेंट कर सकते हैं। तेल डालने पर इनके अंदर का रंग भी दिखेगा।

  6. वॉल पेपर

    त्योहार के मुताबिक भी कई तरह की आकृतियां उपलब्ध रहती हैं। मंदिर वाले अहसास के लिए दक्षिण की परम्परा वाले लटकते दियों का वॉल पेपर बैठक में अच्छा लगेगा।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Decorate the house with stairs, urn and wall paper


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Uz1v1

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...