Saturday, October 26, 2019

पर्यटक स्थलों के मामले में मध्य प्रदेश दुनिया में तीसरे नंबर पर, यहां घने जंगल और सबकी पसंद का खाना

नई दिल्ली. ट्रैवल मीडिया कंपनी ‘लोनली प्लेनेट’ ने शुक्रवार को 2020 में दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों की सर्वे रिपोर्ट जारी की। इसमें मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर है। इसे 5 पैमानों वन्यजीवन, ऐतिहासिक धरोहरों,तीर्थस्थलों, भवन निर्माण कला के नमूनोंऔर सबकी पसंद के खाने के लिहाज सेसबसे बेहतर माना गया। इंडोनेशिया का ईस्ट नुसा टेंगर पहले और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट दूसरे स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में दुनिया के शहरों, राज्य और देशों को शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आना हमारे लिए गर्व की बात है। राज्य के पर्यटन के विकास में स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिलता है। विभाग ने स्वास्थ्य समेत अन्य सेवाओं के क्षेत्र में नए अंतरराष्ट्रीय मानक स्थापित किए हैं।

नंबर पर्यटन स्थल देश
1. ईस्ट नुसा टेंगर इंडोनेशिया
2. बुडापेस्ट हंगरी
3. मध्य प्रदेश भारत
4. बफेलो अमेरिका
5. अजरबैजान

पांच आधारों पर होता है बेहतरीन पर्यटन स्थलों का चुनाव

लोनली प्लेनेट दुनिया की नंबर एक ट्रैवल कंपनी है, जो 1973 से विश्व के बेहतरीन पर्यटक स्थलों की सूची तैयार कर रही है। हर साल कंपनी के एडिटर्स पांच आधारों पर रिसर्च करते हैं। कंपनी से संबंधित वॉलंटियर, स्थानीय लोगों और प्रभावशाली व्यक्तियों से बात करते हैं। इसके बाद कंपनी की एक न्यायिक समिति पर्यटक स्थलों को रेटिंग देती है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान और सांची स्तूप।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31OXsst

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...