हम सभी अपने लुक को लेकर आए दिन कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं ताकि पहले से बेहतर लग सकें। जब बात हो डांडिया की तो सभी महिलाओं की ये चाहत होती है कि वो डांडिया नाइट में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगें। इस नवरात्रि अगर आप भी अपने लुक को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही हैं। कुछ आसान स्टेप्स में आप अपने लुक को बदल कर ब्यूटीफुल लग सकती हैं जिसको देख कर डांडिया नाइट्स में सब आपके कायल हो जाएंगे।
- ड्रेस- ड्रेस को चुनते समय हमेशा ये ध्यान रखें कि उसका फेब्रिक हल्का व सॉफ्ट रहें ताकि डांडिया के दौरान आप कपड़ों की चुभन और भारीपन से अन कंफर्टेबल न फील करें।
- मेकअप- लगातार कई घंटों तक गरबा खेलने से पसीना भी आना स्वाभाविक है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका मेकअप पसीने से खराब न हो तो उससे बचने के लिए वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें। इसके अलावा मेकअप से पहले चेहरे पर आइस क्यूब रगड़ना भी फायदेमंद होता है।
- हेयर स्टाइल- अगर आप गरबा के शौकीन हैं और लंबे समय तक गरबा खेलने की सोच रहे हैं तो कोई भी हेयर स्टाइल करने से पहले बालों में livon serum का इस्तेमाल जरूर करें। हेयर सीरम सभी तरह के हेयर स्टाइल बनाने में न केवल मदद करता है बल्कि इसे प्रोटेक्ट भी करता है। इसके साथ ही बाल फ़्रिज़ फ्री और स्मूद हो जाते हैं।
अगर आप भी एक परफेक्ट डांडिया लुक पाना चाहते हैं तों आज हम आपको बताएंगे एक नया हेयर स्टाइल जो गरबा लुक को बनाएगा और भी बेहतर-
क्रिस क्रॉस
1. सबसे पहले गीले बालों पर 2-3 बूंद LIvon Serum की लगा लें।
2. अब कोम्ब की सहायता से बालों को अच्छे से सुलझा लें।
3. अब एक तरफ के थोड़े से बाल लेके उन्हें पीछे क्लिप से पिन करलें।
4. इसी तरह दूसरी तरफ के भी थोड़े से बाल लेके उन्हें पीछे की तरफ पिन करलें।
5. यही स्टेप दोहराते रहे जब तक फोटो में दिखने जैसा क्रिस क्रॉस लुक बन जाये।
6. इस हेयरस्टाइल को आप फैंसी क्लिप्स या गजरे से ऐक्सिसराइज़ भी कर सकते हैं
आपके बाल अब तैयार हैं परफेक्ट क्रिस क्रॉस हेयर स्टाइल में। सीरम की मदद से आपके बाल Salon Fnish लुक में नज़र आएंगें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AMAUh3
No comments:
Post a Comment