Monday, October 21, 2019

रिफ्लेक्टेड लाइट्स, स्पॉट लाइट्स, बोल्ड एडिसन बल्ब से रोशन करें आशियाना

लाइफस्टाइल डेस्क. दिवाली पर लाइटिंग बेहद अहम मानी जाती है। इससे घर का माहौल बदल जाता है और रौनक आ जाती है। हर साल लाइट्स की नई वैराइटी बाजार में देखी जाती है। इस बार भी आपको कई तरह के लाइट्स मार्केट में दिखाई देंगे। लेकिन किस तरह के लाइट्स आपको खरीदने चाहिए जो पूरे साल आपके घर को रोशन करे और घर को अच्छा लुक भी दे। ये आज हम आपको बताने जा रहे हैं...

  1. रिफ्लेक्टेड लाइट्स

    जो लाइट सीधी आंखों में पड़ती है उनसे बचते हुए लोग अब रिफ्लेक्टेड लाइट्स का विकल्प अपना रहे हैं। रिफ्लेक्टेड लाइट्स कॉर्नर्स पर हों तो भी वहां रखी हर चीज को हाइलाइट कर देती हैं।

  2. स्पॉट लाइट्स

    घर की लॉबी या लिविंग के लिए स्पॉट लाइट्स को भी चुना जा रहा है। खास दीवार, मिरर या पेंटिंग को हाइलाइट करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। कई पैटर्न्स, डिजाइन और साइज में ये मिलती हैं।

  3. हैंगिंग लाइट्स

    महलों और राजघरानों की सीलिंग ऊंची होती थीं जिस वजह से हैंगिंग लाइट्स और हैंगिंग पंखे लगते थे। अब केवल एंटीक आंबियंस के लिए डाइनिंग टेबल पर या सेंटर टेबल पर हैंगिंग लाइट्स लगा सकते हैं।

  4. डिफ्यूजर

    इनका चलन पूरी दुनिया में हो गया है। लैंप शेड की तरह ढंकी हुई होती हैं और आंखों को चुभती नहीं हैं। ये डुअल परपज लाइट्स हैं जो घर में खुश्बू फैलाती हैं और आंबियंस भी बदल देती हैं।

  5. बल्ब

    अक्सर कैफे पार्टीज में या रेस्त्रां गेटटुगेदर्स में दिखाई देते हैं। घरों में कम दिखते हैं। लेकिन कुछ नया करने की चाह में अब इन्हें घर में लगाया जा रहा है। अब ऑफ बीट लाइट्स के साथ प्रयोग हो रहा है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Lights like reflective lights, spot lights, bold Edison bulbs will illuminate the house


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PgIaKD

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...