Wednesday, October 16, 2019

भारी परिधानों से करें परहेज, पूजा करने में और खुद का ध्यान रखने में होगी आसानी

लाइफस्टाइल डेस्क. व्रत करने के साथ ही पूजा की तैयारी भी करनी होती है। ऐसे में भारी भरकम परिधान संभालने में मुश्किल होती है। इसके साथ ही तैयार होने के लिए समय भी कम रहता है। आपकी मुश्किल को हल करने के लिए हम कुछ सुझाव दे रहे हैं, सुविधानुसार चुन लीजिए।

  1. परिधान ऐसे चुनें जो दिखने में हैवी लगें पर वजन में हल्के हों, जैसे कि जॉर्जेट, क्रेप से बने परिधान। ये दिखने में हैवी लेकिन असल में काफी हल्के होते हैं। इन्हें संभालने में भी मुश्किल नहीं होती। यदि साड़ी या लहंगे के बजाय सूट पहनना चाहती हैं तो कम वजनी सूट का चयन करें। इसके साथ दुपट्टा हैवी डाल सकती हैं, ताकि पूजा के दौरान लुक हैवी लगे। संभालना भी आसान हो।

  2. नवविवाहित हैं और शादी का लहंगा पहनने की योजना बना रही हैं तो लहंगे के साथ के भारी दुपट्टे को पहनने के बजाय हल्का दुपट्टा डालें। इससे पूजा के दौरान लहंगा संभालने में दिक्कत नहीं होगी। एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि कपड़े और जूलरी में से एक चीज ही हैवी रखें। यदि आप कपड़े हैवी पहन रही हैं तो जूलरी हल्की पहनें और जूलरी भारी है तो कपड़े हल्के व सामान्य हों।

  3. महावरदुल्हन डिजाइन

    अमूमन दुल्हनों के लगाया जाता है, खासतौर पर बंगाली दुल्हनों को। इस डिजाइन में उंगलियों के साथ ही पैर पर भी लंबी लकीरें खींची जाती हैं। और साथ में हो नए डिजायन के बिछुए, तो क्या कहना।


    सादी
    इसकी डिजाइन साधारण है, पर लगाने के बाद हाथों में खुलापन नजर आता है। हालांकि ये भी होती अरेबिक ही है लेकिन इसकी डिज़ाइन जिक-जैक आकार में बनी होती है। ये मॉडर्न और पारंपरिक का मेल है।


    पारंपरिक
    यह पारंपरिक तरीक़ा है। इसमें उंगलियों के साथ पंजे के अधिकतर भाग पर महावर लगा होता है। बीच में बड़ा सा गोला बनाया जाया है और आसपास छोटी बिंदिया लगाई जाती हैं।


    टैटू स्टाइल
    इसे मिनिमल डिजायन भी कह सकते हैं। इसमें सिर्फ़ हथेली के पीछे की ओर छोटी-सी डिजायन बनती है। उंगली पर अंगूठी जैसी डिज़ायन बनाई जाती है। आधुनिक परिधान पर यह जंचेगी।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      karva chauth 2019 special tips


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MirWyA

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...