Friday, October 18, 2019

हैदराबाद की कंपनी ने बनाया एडिबल कप, चाय या डेजर्ट लेने के बाद कप को भी खा सकते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क. कॉफी या चाय पीने के बाद कप को खाया भी जा सकता है। हैदराबाद की एक कंपनी ने ऐसा ही कप लॉन्च किया है। इसका नाम है ईट कप। इसमें गर्म और ठंडे पेय पदार्थ सर्व किए जा सकते हैं। इसमें पीने के बाद कप को खाया जा सकता है। एडिबल कप, अनाज के प्राकृतिक दानों से तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें हर तरह के ड्रिंक सर्व किए जा सकते हैं।

  1. कंपनी का दावा है कि इसमें लिक्विड के अलावा डेजर्ट, दही जैसी चीजें भी सर्व की जा सकती हैं। खास बात है लिक्विड होने के बाद भी कप मुलायम नहीं होता है क्रिस्पी रहता है। यह 40 मिनट तक ऐसा ही रहता है। इसमें किसी तरह की आर्टिफिशियल लाइनिंग या पर्त का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कप किसी तरह की डिश के स्वाद में बदलाव नहीं होने देता है।

    श्श्
  2. कंपनी का कहना है ईट कप पेश करने का उद्देश्य कचरा घटाना और इक्रोफ्रेंडली चीजों को बढ़ावा देना है। कोशिश है कि ऐसी चीजों का इस्तेमाल घटे जो पेड़ों को काटकर तैयार किए जा रहे हैं और इंसानों की सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे हैं।

  3. कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक कुमार के मुताबिक, यह एडिबल कप है जो प्लास्टिक और पेपर से तैयार होनेवाले कप बेहतर विकल्प है। कंपनी ऐसे चीजों को तैयार करने को बढ़ावा दे रही है। ये इकोफ्रेंडली हैं और कार्बन फुटप्रिंट्स को घटा रही हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Hyderabad company genomelabs launched Edible cups for serving hot and cold beverages


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35LM7wD

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...