Tuesday, October 15, 2019

निराहर व्रत में खुद को रखें संयमित, खजूर या फलों की ठंडाई से खोलें व्रत

लाइफस्टाइल डेस्क. करवा चौथ की सुबह चार बजे सरगी खाने के बाद युवतियां दिनभर बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखती हैं। व्रत सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। इससे शरीर के अंगों को आराम मिलता है, ब्लड शुगर बेहतर होती है, दिल की सेहत अच्छी होती है, दिमाग तेजी से काम करता है। लेकिन व्रत के सेहत वाले पक्ष का फायदा तभी है जब आहार का सही तरीका अपनाया जाए। इस दौरान शरीर में ऊर्जा का बने रहना भी जरूरी है। ऐसे में क्या पीना चाहिए, क्या नहीं पीना चाहिए या व्रत खोलने के बाद कैसे भोजन ग्रहण करना चाहिए, ये सभी बातें सेहत के लिए मायने रखती हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट उषा किरण सिसोदिया से जानिए व्रत में कैसे खुद को संयमित रखें...

  1. व्रत से पहले और बाद में हल्का भोजन ग्रहण करें। दिन भर खाली पेट रहने केबाद एकदम से भारी भोजन खाने से भारीपन महसूस हो सकता है। यदि तला-भुना भोजन खाती हैं तो इससे अपच, जलन और एसिडिटी होने की आशंका हो सकती है।

  2. व्रत से पहले वाली रात को गुनगुने पानी में अदरक का सूखा पाउडर मिलाकर पिएं। साथ में कुछ खजूर लें। व्रत के दौरान गर्म दूध के साथ अंजीर ले सकते हैं। इसके बाद नमक और पुदीने की पत्तियों के साथ मट्ठा भी अच्छा आहार है। इनके अलावा फलों और सब्ज़ियों का सूप, दाल खिचड़ी या दही के साथ दाल और चावल, उबली सब्जियां या भीगी हुई अंजीर भी व्रत की एक रात पहले लेना फायदेमंद होगा। पानी की कमी न हो और आपके शरीर का तापमान भी बना रहे इसलिए ताज़े जूस, खसखसबादाम का दूध, उबले बादाम या भीगे हुए अखरोट के साथ लस्सी भी ले सकती हैं।

  3. दिनभर बिना कुछ खाए-पिए समय निकालना कामकाजी महिलाओं के लिए मुश्किल-भरा हो सकता है। ऐसे में व्रत की एक रात पहले ताज़ा जूस या लस्सी के साथ खजूर लें। सिर्फ़ मौसमी फलों से बना ही जूस लें। व्रत खोलने के बाद फिर से खजूर या फलों के साथ ठंडाई ले सकती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और ताकत बनी रहेगी। हाई फाइबर और हाई प्रोटीनयुक्त खाद्य व्रत से पहले या बाद में खाएं जैसे बादाम, फल, सब्ज़ियां, टोफू आदि।

  4. व्रत खोलने के बाद काली मिर्च, सूखा अदरक पाउडर, तुलसी की पत्तियां, गर्म दूध में मिलाकर पिएं। मूंग दाल भी ले सकती हैं। अमूमन महिलाएं व्रत खोलने के तुरंत बाद चाय, ठंडा पानी, ठंडी ड्रिंक और मिठाई ग्रहण कर लेती हैं। इससे एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। इनके सेवन से बचें।

  5. व्रत खोलने के फौरन बाद भोजन लेना शरीर को नुक़सान पहुंचा सकता है। थोड़ी देर रुककर दूध-जूस पीएं, फिर भोजन करें। दिनभर खाली पेट रहने के बाद अचानक भोजन करने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। खट्‌टी डकार, चक्कर आने या तनाव होने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में छोटे-छोटे हिस्सों में भोजन लें। व्रत खोलने के बाद पहले जूस, फल, फलों का जूस, खजूर, काजू या किशमिश लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा भोजन लें।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      take care your self while fasting for karva chauth


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33zlZmv

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...