Wednesday, October 9, 2019

किचन में होते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच और कीड़े, इसलिए दिवाली पर घर की सफाई यहीं से शुरू करें

लाइफस्टाइल डेस्क. कभी कैबिनेट्स में तो कभी बर्तनों में, कॉकरोच या कीड़े कब मिल जाएं किसे पता। जब आप रसोई का काम खत्म करने के बाद सो जाते हैं तो ये बर्तनों या कैबिनेट्स पर घूमते देखे जा सकते हैं। इनका होना बीमारियों को न्योता देना है। भोजन बनाने के बाद भले आप स्लैब और फर्श की सफाई करते होंगे लेकिन ये काफी नहीं है। इनसे कैसे छुटकारा पा सकते हैं, कुछ उपाय सुझा रहे हैं लाइफस्टाइल एक्सपर्ट सिद्धांत कचरू...

  1. घर के अन्य स्थानों के अपेक्षा पिस्सू, चींटी या कॉकरोच सबसे ज्यादा रसोई में होते हैं। पर ऐसा क्यों? इन्हें नमी और भोजन की आवश्कता होती है जो रसोई में आराम से मिल जाता है। खासतौर पर बारिश के मौसम में ये बढ़ जाते हैं क्योंकि इस मौसम में नमी भी अधिक होती है। वहीं बर्तनों में वे इसलिए घुस जाते हैं क्योंकि वो उनके लिए शेड का काम करते हैं। दूसरा कारण बर्तनों का सही तरीके से साफ नहीं होना भी हो सकता है।

  2. रसोई के काउंटरटॉप, कैबिनेट्स, फ्रिज और रसोई केफर्श को अच्छी तरह से साफ करें। कई बार भोजन के छोटे-छोटे कण इन पर छूट जाते हैं जो दिखाई नहीं देते हैं जिससे कीड़े जल्दी आते हैं। काम करने के दौरान यदि आटा, चावल आदि थोड़ा-सा भी फर्श पर गिरता है तो इसे तुरंत अच्छी तरह से साफ करें।

  3. रसोई हमेशा साफ होने के साथ-साथ सूखी रखें। खसतौर पर बारिश के मौसम में फर्श और स्लैब सूखा रखने की कोशिश करें। इसके लिए गीले कपड़े के बजाए सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। वहीं स्टोव को गीले कपड़े से साफ करने के बाद सूखे कपड़े से पोछें। वहीं तड़का लगाते वक्त तेल के छीटें दीवारों और स्लैब पर लग जाते हैं इसलिए ढक्कन लगाकर ही तड़का लगाएं। बेकिंग सोडा, कीटाणुनाशक और डिटर्जेंट के मिश्रण से स्टोव के पीछे की दीवार और स्लैब साफ करें। इससे चिकनाई निकल जाएगी।

    • सफेद सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं । इसे उस स्थान पर स्प्रे करें जहां सबसे ज्यादा चींटियां आती हैं। वहीं जिन छेद से वो निकल रही हैं उन्हें भी बंद करें।
    • दालचीनी, लौंग और तेजपत्ते से भी चीटियां या पिस्सू भाग जाते हैं। तेजपत्ते को शक्कर या मीठी चीजों के टिब्बे में रख दें। तेजपत्तों को मसलकर उसका चसूरा बनाकर रसोई के कोनों में डाल दें।
    • कपूर भी काफी असरदार होता है। जहां चीटियां या पिस्सू आते हैं इसे वहां डाल दें।
    • बेकिंग पाउडर और शक्कर को बराबर मात्रा में मिला लें। इसे उन सभी जगहों पर छिड़क दें जहां पर कॉकरोच या पिस्सू आते हैं। खासकर रसोई के सिंक या कोने में इसे जरूर छिड़कें । इसे हर तीन दिन में बदलकर छिड़कते रहें।
  4. कूड़ादान रसोई में न रखते हुए बालकनी या आंगन में ही रखें और ढक्कन टाइट बंद करें। कूड़ादान हर दिन में साफ करते रहें। इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती, फल और सब्जियों के छिलके रसोई में नहीं रखें। रसोई में सभी सामान हवाबंद डिब्बे में रखें। रोटी भी हवाबंद डिब्बे में रखें क्योंकि इनकी खुशबू से कीड़े आने की आशंका बढ़ जाती है। इस्तेमाल की हुई प्लेट्स या बर्तन आदि को खुद साफ न करना हो, तो भी इनमें से जूठन हटाकर इन्हें पानी से निकालकर रखें। बर्तन धोने के बाद सिंक साफ़ करें।

  5. खाने की दुर्गंध से भी चींटी और पिस्सू आकर्षित होते हैं। इसके लिए खाना बनाने वाले स्थान पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। नींबू पानी से भरा कटोरा भी रख सकते हैं। इसके अलावा काउंटरटॉप पर पोछा लगाते समय सफेद सिरके की दो बूंद डाल सकते हैं। विनेगर, डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा के मिश्रण से स्टोव और स्लैब साफ करें। इससे सफ़ाई होने के साथ-साथ दुर्गंध भी चली जाएगी।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      kitchen cleaning tips


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/320PJsj

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...