Saturday, October 5, 2019

इस दिवाली पर पुरुष ट्विस्ट के साथ पहनें कुर्ता-पैजामा

लाइस्टाइल डेस्क. आमतौर पर पुरुष ट्रेडिशनल पहनने में कतराते हैं। क्योंकि ये बेहद सादे लगते हैं। लेकिन अब कुर्तों की इतनी वैराइटी मार्केट में मौजूद है कि कई लोगों की पहली पसंद यही ट्रेडिशनल ही बन गई है। कुर्तों और पैजामों की कई वैराइटी उपलब्ध हैं।

  1. नेहरू जैकेट

    डैपर नेहरू जैकेट को साधारण आउटफिट्स पर पहनकर स्टाइलिश बनाया जाएगा। त्योहार हो या शादी, ये हर आउटफिट पर लेयर हो जाएगी।
    ऐसे पहना जाएगा-फुल स्लीव या स्लीवलेस में से एक चुन सकते हैं। इन्हें शॉर्ट और लॉन्ग कुर्ते पर पहना जाएगा।

  2. कुर्ता

    एथनिक वियर के चाहे जितने नए अंदाज दिखाई दे जाएं, क्लासिक्स हमेशा ही बने रहेंगे। बेज और गोल्ड से लेकर मोनोक्रैमेटिक पैलेट तक, इन्हें कभी भी पहना जा सकता है।
    ऐसे पहना जाएगा- क्लासिक्स को 'क्लासिक्स' की तरह ही पहनना चाहिए। सफेद या बेज चूड़ीदार के साथ अच्छे लगेंगे।

  3. कुर्ता

    जिग जैग सिल्हूट, जिपर्ड डीट्स, किमोनो स्टाइल टाइअप कुर्तों के साथ इंडियन एथनिक वेयर की परिभाषा ही बदल गई है। इन्हें दिवाली कार्ड पार्टी के लिए भी डिजाइन करवाया जा रहा है।
    ऐसे पहना जाएगा- इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेंड होगा एचटीटी मोनोक्रोम। सॉलिड रंग के कुर्ते को अलग टोन के जॉगर्स के साथ पेयर किया जाएगा। इन्हें जोधपुर पैंट्स के साथ भी पहना जाएगा।

  4. कुर्ता

    दुर्गा पूजा के बाद अब दिवाली पर भी सफेद रंग दिखेगा। ए-सिमेट्रिकल हेमलाइन और फैंसी बटन के साथ शॉर्ट और लॉन्ग वाइट कुर्तेदिखाई देंगे।
    ऐसे पहना जाएगा- सफेद पर सफेद अच्छा लगता है। लेकिन अब सॉर्बे-ह्यू पैंट्स और शॉर्ट कुर्ते के साथ प्रयोग होगा। इसके साथ स्टोल लिया जा सकता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Wear a kurta-pajama with a twist on this Diwali


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LPePoo

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...