Sunday, October 20, 2019

कभी भी खाली पेट व्यायाम न करें बाद में भी कुछ जरूर खाएं

हेल्थ डेस्क. मोटापे की चिंता और सेहत के प्रति बढ़ती जागरुकता के मद्देनज़र इन दिनों ज्यादा से ज्यादा लोग व्यायाम करने लगे हैं। व्यायाम से मेटाबॉलिज्म नियंत्रण में रहता है जिससे वजन को काबू में करना आसान हो जाता है। वजन को नियंत्रित करने से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, नींद बेहतर आती है और शारीरिक व मानसिक सेहत अच्छी बनी रहती है। अगर आप सामान्य व्यायाम कर रहे हैं, तब तो डाइट की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सामान्य और हेल्दी डाइट लेते रहें। लेकिन अगर आप इंटेंस वर्कआउट (कठोर व्यायाम) कर रहे हैं तो आपको व्यायाम से पहले और बाद में दोनों समय अपने खान-पान पर खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। पहले खाने से व्यायाम के लिए जरूरी ऊर्जा मिलती है। बाद में खाने से मांसपेशियों की थकान व अंदरूनी टूट-फूट को दूर करने में सहायता मिलती है।डाइट एंड वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. शिखा शर्मा से जानिए व्यायाम के साथ कैसी हो आपकी डाइट

  1. व्यायाम से पहले ऐसा हल्का-फुल्का खाएं जिससे पेट भरा हुआ महसूस हो। हालांकि ज्यादा वसायुक्त (फैटी) पदार्थ न हों। आप अपनी पसंद की कुछ भी हल्की-फुल्की चीजें खा सकते हैं, लेकिन हम अपनी ओर से भी कुछ सलाह दे रहे हैं:

    • केला या शकरकंद : केला पोटैशियम से भरपूर ऐसा सिंपल कार्बोहाइड्रेट है जो काफी तेजी से टूटकर ऊर्जा में बदल जाता है। केले की जगह आप उबले हुए शकरकंद भी खा सकते हैं।
    • सेवफल-अखरोट : केले के विकल्प के तौर पर या साथ में भी एक सेवफल खा सकते हैं। साथ ही कुछ अखरोट भी खाएंगे तो इससे शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स, खनिज तत्व मिल सकेंगे।
    • दही या ओट्स : अगर उपरोक्त चीजें न हों तो इसके स्थान पर एक कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं। दही से आपके शरीर को प्रोटीन मिलेंगे जो मांसपेशियों को अंदरूनी चोटों से बचाएगा। ओट्स भी एक अच्छा विकल्प है।
  2. कठोर कसरत के बाद मांसपेशियों में अंदरूनी तौर पर टूट-फूट हो जाती है। साथ ही ऊर्जा का भंडार भी खाली हो जाता है। इसकी रिकवरी के लिए हम खानपान की कुछ खास चीजें सुझा रहे हैं :

    • अंडे : अगर आप शुद्ध शाकाहारी नहीं हैं तो व्यायाम के बाद अंडा सर्वश्रेष्ठ डाइट है। इसमें विटामिन बी-6, विटामिन-बी 12 के अलावा कई प्रकार के खनिज तत्व होते हैं जो रिकवरी में मददगार होते हैं।
    • क्विनोआ : यह एक तरह का अनाज है जो भारत में भी काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह प्लांट प्रोटीन का बड़ा स्रोत है। इससे शरीर की थकान तेजी से कम होती है।
    • केला : कठोर कसरत के पहले तो केला मदद करता ही है, कसरत के बाद भी दो केलों का सेवन खोई हुई ऊर्जा को वापस पाने में काफी सहायक होता है।
    • प्रोटीन शेक : व्यायाम के बाद मांसपेशियों में अंदरूनी तौर परटूट-फूट की तेजी से रिकवरी में प्रोटीन शेक भी मददगार होता है। यह शरीर में जाते ही 30 मिनट में ही मांसपेशियों तक पहुंच जाता है।
  3. अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। इसलिए व्यायाम से पहले और बाद में तो पानी पिएं ही, बीच-बीच में भी चुस्की-चुस्की थोड़ा-थोड़ा पानी जरूर पीते रहें। पानी आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है, साथ ही आपके जोड़ों में तरलता (लुब्रिकेशन) भी बनाए रखता है। अगर आपके शरीर में पर्याप्त पानी नहीं है तो व्यायाम समुचित ढंग से काम नहीं कर पाएगा और इसके पूरे फायदे भी आपको नहीं मिल पाएंगे।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Never exercise on an empty stomach, definitely eat something later


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VWfSWU

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...