लाइफस्टाइल डेस्क. जूलरी कौन सी लें जो ट्रेंडी हो और बजट फ्रेंडली भी, मेकअप कैसा हो जो घर पर ही किया जा सके, दिनभर के डाइट प्लान में क्या खाएं और क्या न खाएं...ऐसे तमाम सवालों का जवाब दे रहे हैं एक्सपर्ट। करवाचौथ के एक पैकेज में जानिए दिन की शुरुआत से लेकर अपने लुक से जुड़ी हर बातें।
- डाइटीशियन डॉ. नितिशा शर्मा के मुताबिक, सुबह की सरगी में ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर में नमी बरकरार रखें। एक गिलास लो-फैट मिल्क के साथ मुट्ठीभर ड्रायफ्रूट ले सकती हैं। या फिर खीर ले सकती है, इसमें अलग-अलग तरह के ड्रायफ्रूट्स का प्रयोग करें।
- सीजनल फ्रूट सलाद के साथ कई तरह के अनाज को पीसकर तैयार की हुई रोटी ले सकती हैं। इसके साथ मौसमी सब्जियों से तैयार मिक्स वेज लें। दूसरे विकल्प के तौर पर चीला/ ओट्स / दलिया ले सकती हैं।
- पानी के अलावा कोकोनट वाटर लें, यह शरीर में मिनिरल्स की कमी पूरी तरह करता है और नमीं बरकरार रखता है। खाली पेट चाय या कॉफी न लें इससे एसिडिटी का लेवल बढ़ता है और पेट में दर्द हो सकता है।
- ज्यादातर महिला रात का डिनर हैवी करती हैं इससे बचना चाहिए। दिनभर खाली पेट रहने के बाद अधिक तेल और मसाले वाला खाना लेने से बचें।
- डिनर से कुछ देर पहले नारियल पानी या छाछ लें। खाने में सलाद के साथ रोटी और दाल/पनीर की सब्जी ले सकती हैं। मिठाई में खीर/अंजीर या खजूर के लड्डू बेहतर विकल्प हैं।
- प्रेग्नेंट महिलाएं लिक्विड डाइट लेती रहें। पानी, जूस, छाछ ले सकती हैं ये कमजोरी से बचाएंगे और बच्चे तक जरूरी पोषण तत्व पहुंचेंगे।
- ऑर्नेट जूलरी डॉट कॉम की फाउंडर शैली कहती हैं कि गोल्ड की कीमतें बढ़ने के कारण इन दिनों सिल्वर जूलरी का ट्रेंड बढ़ा है। सिल्वर के साथ अमेरिकन डायमंड के कॉम्बिनेशन को काफी पसंद किया जा रहा है।
- यह काफी बजट फ्रेंडली भी है और लाइट वेट होने के कारण इसे दिनभर पहना जा सकता है। कई सेलिब्रिटीज भी सिल्वर जूलरी को पसंद कर रहे हैं।
- सिल्वर रिंग में रूबी का कॉम्बिशनेशन भी बेहतर ऑप्शन है। इसके साथ अमेरिकन डायमंड और सिल्वर बैंगल का मेल काफी खूबसूरत है। सिल्वर कोकटेल रिंग भी पसंद की जा रही हैं।
- डायमंड के साथ स्टड या झुमका भी कम बजट में यूनिक लुक देते हैं, जिन्हें मेटल से एलर्जी है वो सिल्वर जूलरी पहन सकती हैं।
- पसंद के मुताबिक, बड़े झुमके और डैंगलर्स भी चुन सकती हैं। सोलिटेयर एवरग्रीन जूलरी का हिस्सा रहा है, इसे सिंगल और मल्टीपल दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इस बार ईयरिंग्स में स्टड्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ये इंडियन लुक पर काफी फबते हैं साथ ही ये विंटेज लुक भी देते हैं।
- स्टाइल-एन-सीजर्स ब्यूटी सैलून की ओनर और ब्यूटीशियन रितु देसवाल के मुताबिक, मेकअप से पहले चेहरे पर क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। इसके बाद एसेंशियल ऑइल की कुछ बूंदों को लगाकर हल्का का मसाज करें।
- इनदिनों शिमरी फाउंडेशन पसंद किया जा रहा है। लेकिन थोड़ा सिंपल लुक चाहिए है तो मैट-फिनिश फाउंडेशन इस्तेमाल कर करती हैं। सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं, बाद में पाउडर लगाएं। स्किन ऑइली है तो मेडिकेटेड पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्किन नॉर्मल या ड्राई है तो लूज या कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें।
- कॉन्टूरिंग की मदद चेहरे को शेप दे सकती हैं। ओवल फेस पर कॉन्टूरिंग की जरूरत नहीं होती लेकिन राउंड और स्क्वायर फेस पर कॉन्टूरिंग जरूर करें। यह करते वक्त ध्यान रखें कि चेहरे का कौन सा हिस्सा हाईलाइट करना है।
- चेहरा का खास फीचर हाईलाइट करने के लिए हाईलाइटर का इस्तेमाल करें, जैसे गालों को हाईलाइट से उभार सकती हैं। कॉन्टूरिंग की मदद से फैटी चीक्स को स्लिम दिखा सकती हैं। इसी तरह नाक, चिन या जॉ-लाइन के साथ भी आप कॉन्टूरिंग करके हाईलाइट कर सकती हैं।
- पाउडर की जगह लिक्विड ब्लश का इस्तेमाल करें क्योंकि ये नैचुरल लुक देता है और स्किन में अच्छे से एब्जॉर्ब होता है। इसके साथ पिंक ब्लश का ज्यादा इस्तेमाल करें क्योंकि ये यंग लुक देता है। ब्लश के अलावा लिपस्टिक में भी पिंक कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप कलर्ड कॉन्टैक्ट लेंसेस इस्तेमाल कर सकती हैं। इंडियन स्किन टोन पर हेजल या ब्राउन कलर भी अच्छा लगता है। आईब्रोज को अप-लिफ्ट ही रखें, ये यंग लुक देती हैं। आईशैडो के लिए ग्लिटर या कलरफुल आईशैडोज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- फॉल्स आई लैशज भी आंखों की खूबसूरती बढ़ाती हैं। आंखों को क्रिएटिव लुक देना चाहती हैं तो कलरफुल काजल का इस्तेमाल करें। इनदिनों कलरफुल मस्कारा ट्रेंड में हैं। ये पिंक, ग्रीन, पर्पल, ऑरेंज और रेड कलर में अवेलेबल हैं।
- लिप्स की खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्लंपर्स का भी प्रयोग कर सकती हैं। ये टेम्परेरी होता है और इससे कुछ घंटों के लिए लिप्स का शेप बदल सकती हैं। लिप्स की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हफ्ते में एक बार लिप्स की स्क्रबिंग करें और मॉइश्चराइज करें।
- लिपस्टिक लगाने से पहले लाइनर से बाउंडरी बनाएं। करवाचौथ के लिए रेड, रसबेरी और पिंक कलर की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं।
- हेयर स्टाइल में अलग-अलग तरह के हैड पीसेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्लोरल एक्सेसरीज या फ्लोरल बन्स से बालों को नया लुक दे सकती हैं। इसके अलावा मैसी ब्रेड (मैसी चोटी) और मैसी बन रोमांटिक लुक देता है। आप चाहें तो कोई भी नीट हेयर स्टाल बनाकर सामने की तरफ कर्ली हेयर रख सकती हैं।
- स्लीक बन्स के साथ आप फ्लावर्स लगा सकती हैं। इसके लिए आर्टिफिशियल और नैचुरल फ्लावर्स ले सकती हैं। बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करना बेहतर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35D504F
No comments:
Post a Comment