Friday, October 11, 2019

पुरुषों में जैकेट का फैशन हुआ पुराना, अब वक्त है शैकेट का

लाइफस्टाइल डेस्क. बाजार में जैकेट के लेटेस्ट स्टाइल मौजूद हैं जिन्हें शैकेट कहा जाता है। शैकेट का अर्थ है शर्ट जैकेट। शर्ट की तरह दिखने वाली यह जैकेट हर उम्र के पुरुषों पर फबती है।

  1. लाइक्रा और नाइलॉन की शैकेट स्पोर्टस वियर के तौर पर पसंद की जाती हैं। यह बोल्ड व न्यूट्रल दोनों तरह के कलर में उपलब्ध हैं। इसे मौसम के अनुरूप चुन सकते हैं। इसमें कोबाल्ट ब्लू और चेरी रेड जैसे कलर्स को ऑरेंज, ग्रीन व नेवी ब्लूके साथ मिक्स एंड मैच करके पहनें।

  2. खाकी व ग्रीन कलर में मिलिट्री शर्ट जैकेट काफी पॉपुलर हैं। इसे आप टेलर्ड टैकपैंट से लेकर ट्राउजर के साथ टीमअप कर सकते हैं। यह टीशर्ट के अलावा शर्ट पर भी खूब जंचता है। हालांकि मिलिट्री शर्ट जैकेट के कलर्स अलग होते हैं। अगर आप ग्रीन मिलिट्री स्टाइल शर्ट जैकेट पहन रहे हैं तो इसे नैवी या ग्रेचिनोज के साथ पहन सकते हैं।

  3. क्विल्ट शैकेट को सर्दियों के साथ−साथ हल्की ठंड में भी आसानी से पहना जा सकता है। इसे आप कॉलर शर्ट के ऊपर पहनें। इस शैकेट के बटन खुले या बंद, जैसे चाहे रख सकते हैं। यह दोनों ही तरह से अच्छा लगता है। इसमें टैन व चॉकलेट ब्राउन कलर काफी पसंद किया जाता है। इसे आप ऑफिस से लेकर कैजुअल लुक में आसानी से पहन सकते हैं। सिंपल टी शर्ट और स्किनी फिटेड जींस के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है।

  4. स्टाइल डेनिम जींस के अलावा शैकेट भी काफी चलन में है। आप इसे व्हाइट टी या पोलो शर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं। यंगस्टर्स के बीच डबल डेनिम लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है तो आप डेनिम शर्ट जैकेट के साथ डेनिम जींस पहनें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि दोनों के शेड्स में थोड़ा फर्क भी हो। जैसे लाइट कलर डेनिम शर्ट जैकेट पहन रहे हैं तो जींस का कलर थोड़ा डार्क रखें। यह देखने में काफी अच्छा लगता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      The fashion of jacket in men is old, now is the time of the racket


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VF08aM

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...