Thursday, October 3, 2019

फटे जूतों को स्कूल में उड़ा मजाक तो बच्चों को महंगे और स्टाइलिश जूते बांटने शुरू किए

लाइफस्टाइल डेस्क. 14 साल के काइलर निपर ऐसे लोगों को जूते गिफ्ट करते हैं तो महंगे और स्टाइलिश शूज नहीं खरीद सकते। ऐसा करने की वजह एक घटना हे जो उनके साथ स्कूल ने घटी थी। 11 साल की उम्र में काइलर के घर की आर्थिक स्थिति बेहतर न होने पर वह फटे जूते पहनकर स्कूल गए थे। छात्रों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। मजाक झगड़े में बदल गया था और काइलर बुरी तरह से घायल हो गए थे।

  1. काइलर के मुताबिक, स्कूल की घटना ने मुझे बदल दिया था क्योंकि क्लास में बुरी स्थिति से गुजरना पड़ा था। एक छात्र ने पेंसिल से काइलर के सीने पर वार किया। जिसके बाद फेफड़े में गंभीर चोट आई थी और कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। शारीरिक चोट के साथ-साथ काइलर को मानसिक सदमा लगा और कई बार काउंसलिंग के बाद घटना से उबर पाए थे।

  2. काइलर ने घर के बाहर बोर्ड लगाया और उस पर लिखा 'जरूरतमंदों के लिए जूते दान करें।' अगले 4 महीनों में उनके पास कई अच्छे जूतों का ढेर लग गया। इसी के साथ के साथ एक स्टोर मालिक ने उन्हें एक छोटी बस दान में दी जिससे वे लोगों तक जूते पहुंचा सकें। कुछ ही दिनों बाद काइलर और उनका परिवार लास वेगास चला गया। वहां जाकर भी उन्होंने जूते दान करने का काम जारी रखा। उन्होंने काइलर किक्स नाम से इस प्रोग्राम की शुरूआत की थी। आज काइलर 14 साल के हैं कई जरूरतमंद लोगों तक जूते पहुंचा चुके हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      14-year-old Kyler Nipper donates shoes to the needy


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2obMhMz

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...