लाइफस्टाइल डेस्क. मार्केट में मिलने वाले जेल आईलाइनर के बजाय घर में बने आईलाइनर का प्रयोग ज्यादा बेहतर होगा। आप सिंपल जेल आईलाइनर ही नहीं बल्कि कई रंग के जेल आईलाइनर भी घर में आसानी से बना सकते हैं। घर पर जेल आईलाइनर बनाने के लिए आपको ब्लैक या किसी एक कलर के आईशैडो, एक छोटा कंटेनर, आई प्राइमर व नारियल के तेल की जरूरत होती है। वैसे तो आईलाइनर बनाने के लिए ब्लैक आईशैडो का प्रयोग किया जाता है, लेकिन अगर आप कलरफुल आईलाइनर बनाना चाहती हैं तो उस कलर के आईशैडो का प्रयोग करें। इन सभी चीजों के इस्तेमाल से एक बेहतरीन आईलाइनर तैयार किया जा सकता है।
-
होममेड जेल आईलाइनर बनाने के लिए सबसे पहले ब्लैक आईशैडो को स्क्रैप करके कंटेनर में भरें। अब इसमें थोड़ा सा प्राइमर मिलाएं और तब तक मिक्स करें, जब तक ये एकसार न हो जाएं। अब इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें। आपका आईलाइनर बनकर तैयार है।
-
घर में आप ऐसे कई कलर्स के आईलाइनर बना सकती हैं, जो मार्केट में आसानी से उपलब्ध नहीं होते। इसके अतिरिक्त यह जेल आईलाइनर बेहद स्मूद लुक देते हैं जिससे आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। ये करीब सात से आठ घंटे तक आराम से टिकते हैं।
-
- आईलाइनर बनाने के लिए लूज आईशैडो का प्रयोग करें।
- अगर आप अपने आईलाइनर को शिमरी इफेक्ट नहीं देना
- चाहतीं तो बेहतर होगा कि मैट आईशैडो का प्रयोग करें।
- इसके लिए क्लियर आईलाइनर का उपयोग करें यानी जिसका कोई रंग न हो। वरना बनने के बाद आईलाइनर का वह कलर नहीं आएगा, जो आप बनाना चाहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ozHC7l
No comments:
Post a Comment