लाइफ स्टाइल डेस्क.सोलह श्रृंगार के बारे में सभी ने सुना ही होगा।दिवाली पर्व के दूसरे दिन रूप चतुर्दशी होती है जिस दिन महिलाएं 16 शृंगार करती हैं, कामकाजी महिलाओं के पास वक्त की बेहद कमी होती जा रही है,जिसके कारण वे पूरा शृंगारनहीं कर पातीं। हालांकि अब इनकी संख्या घट गई है, लेकिन फिर भी बाकी शृंगार करने में समय तो लगता है। दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट चांदनी सिंह बता रही हैं रूप चतुर्दशी और लक्ष्मी पूजा से पहले 16 शृंगार के तरीके।
-
सोलह शृंगार का वर्णन वल्लभदेव की सुभाषितावली 12वीं या 15वीं सदी में पहली बार मिला है।
अंगशुचि, मंजन, वसन, मांग, महावर, केश।
तिलक भाल, तिल चिबुक में, भूषण मेंहदी वेश।
मिस्सी, काजल, अरगजा, वीरी और सुगंधजिसका मतलब है उबटन, लाल जोड़ा,मांग भरना, महावर,टीका या बिंदी लगाना, ठोढ़ी (चिन) पर तिल बनाना, आभूषण, मेंहदी, दांतो में मिस्सी (आधुनिक लिपस्टिक का प्रकार),काजल,इत्र लगाना, पान, हार/मंगलसूत्र, चूड़ियां और गजरा लगाना।
-
चांदनी सिंह ने बताया कि वक्त की कमी के कारण पूरे सोलह शृंगार करना पॉसिबल नहीं हो पाता। इसलिए महिलाएं इन चीजों कोअपना सकती हैं।
- काजल न हो डार्क शेड लिप लाइनर भी आइलिड के बाहरलगा सकते हैं
- शेड्स कॉन्शियस न हों तोलिक्विड सिंदूर को बिंदी और लिपस्टिक के तौर पर यूज करें।
- चोकर में आने वाली डिजाइनर जूलरी को बाजूबंद और गले में पहन सकते हैं।
-
कुछ चीजें ऐसीभी होतीहैं जिन्हें मल्टीटास्किंग बनाया जा सकता है। इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, लेकिन ये कम समय और कम साधन होने पर काम आ सकते हैं।
- ड्रेसिंग टेबल पर मौजूद एकस्ट्रानेकलेस को बाजूबंद और कमरबंदबना सकते हैं।
- मेहंदी के लिए घंटों का समय नहीं होता, ऐसे में लिक्विड आलता को मेहंदी तरह यूज करें।
- गजरे की जगह हेयर एक्सेसरीज यूज करें, पॉसिबल न हो तो बिग साइज ईयररिंग्स को जूड़ेया चोटी में लगा सकते हैं।
- लाल ड्रेस की जगह लेटेस्ट फैशन के कलर का ड्रेस, साड़ी और लहंगा जो भी उपलब्ध है उसे अलग अंदाज में ड्रैप करके पहना जा सकता है।
-
इनके अलावा कुछ ऐसे ट्रिक्स भी हैं जिनका यूज कर कम से कम समय में सोलह शृंगार की कमी पूरी की जा सकती है।
- टो रिंग्स की जगह अंगूठियां भी पहन सकती हैं।
- ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स नहीं हैं तो उबटन में बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर और दूध-मलाई का यूज करें।
- मोतियोंकी माला को पायल की जगह पहनकर यूनीक लुक दे सकती हैं।
- मांगटीका की कमी सिंगल पेंडेंट चेन से पूरी हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PpVrQK
No comments:
Post a Comment