लाइफस्टाइल डेस्क. अमेरिकन शोधकर्ताओं ने हालिया शोध में सफेद बेलबर्ड को दुनिया की सबसे ऊंची आवाज वाली चिड़िया बताया गया है। मैसाच्युसेट्स यूनिवसिर्टी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, मेटिंग के समय इसकी आवाज इसकी आवाज हॉउलर बंदर से भी ज्यादा तेज हो जाती है। यह तेज आवाज वाली स्क्रीमिंग फियाज नाम की चिड़िया से भी तीन गुना ऊंची आवाज में चिल्लाती है। सफेद बेलबर्ड से पहले स्क्रीमिंग फियाज को ऊंची आवाज वाली चिड़िया के तौर जाना जाता था।
-
शोधकर्ता जेफ पेडोस के मुताबिक, मादा चिड़िया को आकर्षित करने के लिए नर चिड़िया अपने अधिकतम लेवल तक आवाज निकालती है। वह मादा को रिझाने के लिए चक्कर भी काटती है। रिसर्च के दौरान पाया गया कि ऐसा करने पर कई मादा चिड़ियां सफेद बेलबर्ड के पास आकर बैठ जाती हैं। सबसे तेज आवाज वाली नर बेलबर्ड को मादा चुनती है।
-
नर बेलबर्ड की तेज आवाज होने के कारण मादा चिड़िया की सुनने की क्षमता कमजोर होने का खतरा रहता है। इसके बावजूद मादा नर चिड़िया के करीब आने की कोशिश करती है। शोधकर्ता के अनुसार, सफेद बेलबर्ड की अंदरूनी संरचना थोड़ी अलग होती है। इनके पेट की मांसपेशियां और पसलियां काफी विकसित और मजबूत होती हैं। यही उनकी तेज आवाज का कारण हो सकता है।
-
ऊंची आवाजी की खूबी के कारण ये लगातार ज्यादा देर तक चहक नहीं पाती हैं। शोधकर्ताओं का कहना है रिसर्च में यह भी सामने कि यह अपना साथी कैसे चुनती हैं। जिस तरह मोर के पंख मेटिंग में अहम भूमिका निभाते हैं उसी तरह नर बेलबर्ड की आवाज उनके लिए बड़े काम की साबित होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NcMZ4I
No comments:
Post a Comment