हारबिन. चीन में 30 साल के झांग बिन्सेंग नाक बंद होने की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे। एक्सरे रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसके नथूने में एक सेंटीमीटर का दांत विकसित हो गया है। यह 20 साल से नथूने में है। व्यक्ति को बीते 3 महीनों से रात में सांस लेने की ज्यादा दिक्कत थी। उसकी सूंघने की क्षमता भी कम हो रही थी।
दरअसल, 10 साल की उम्र में गिरने से झांग का दांत टूटकर नथूने में चला गया था। वहीं, उसने अपनी जड़ें विकसित कर ली थी। लंबे अंतराल से बढ़ रहा दांत कैविटी का कारण बन गया। डॉक्टर ने दांत को 30 मिनट में सर्जरी कर निकाल दिया गया।डॉक्टर गुओ लॉन्मेई ने बताया, "जब नाक में दांत गया,तब नाकउसे निकाल नहीं सकी। जैसा वह अंदर आई किसी चीजनिकाल देती है।"
दिमाग में मिला था 12 सेंमी लंबा कृमि
दक्षिण-पूर्वी शहर गुआंगझाऊ में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जब 12 सेंटीमीटर का कृमि (टेपवर्म) 36 साल के व्यक्ति के दिमाग में पाया गया था। कृमि उसके दिमाग के हिस्से को 15 साल से नुकसान पहुंचा रहा था। व्यक्ति को घोंघे खाने की लत की वजह से कृमि का इंफेक्शन हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/351pAKO

No comments:
Post a Comment