इस्लामाबाद. पाकिस्तान के नाम शुक्रवार को चिकित्सा जगत में एक उपलब्धि दर्ज हो गई। पाकिस्तान टायफाइड का टीकाखोजने वाला दुनिया का पहला देश बना। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यह टीका पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले लोगों को इस बीमारी से लड़ने में मददगार साबित होगा।
अधिकारियों ने बताया कि नवंबर 2016 में टायफाइड बुखार ने सिंध प्रांत के 11 हजार लोगों को अपनी चपेट में लिया था। विशेषज्ञों ने इस वायरस को ‘सुपरबग’ नाम दिया था। इससे पीड़ित मरीजों की मृत्यु दर 20% थी। यही कारण था कि सरकार ने इसका समाधान खोजनेके प्रयास शुरू किए।
पाकिस्तान में हुई 70% मौतों का कारण टायफाइड था
मिर्जा ने कहा कि 2017 में टायफाइड के 63% केस और इससे हुईं 70% मौतों के मामले में 15 साल से कम उम्र के बच्चे थे।इस टीके को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने 2018 में मान्यता दे दी थी। फिलहाल में सिंध के शहरी क्षेत्रों में प्रतिरक्षण कैंपेन के तहत इस टीके का उपयोग किया जाएगा। इससे पहले कराची में हुए कार्यक्रम में इस टीके को प्रदर्शित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357UWzz

No comments:
Post a Comment