लाइफस्टाइल डेस्क. सर्दियों में ब्लेजर पहन आप अपने स्टाइल को बरकरार रख सकते हैं। इसकी डिफरेंट वैरायटी और कट्स आपके लिए ही हैं। इसे वेस्टर्न के अलावा एथनिक वियर के साथ भी पहना जा सकता है।
-
वेस्टर्नवियर जैसे जींस और ट्राउजर के साथ ब्लेजर अच्छा लगता है। बोल्ड लुक के लिए मिडी स्कर्ट के साथ इसे टीमअप करें। अगर आपको ऑफिस की पार्टी या शादी में जाना हो और आप वेस्टर्न लुक चाहती हैं, तो टॉप के साथ भी ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। गाउन और मैक्सी ड्रेस के साथ भी ब्लेजर आपको यूनिक लुक देगा।
-
सर्दी का मौसम आते ही लोग स्टाइलिश दिखने के लिए स्कार्फ कैरी करना पसंद करते हैं। अपनेलिए मल्टीकलर या प्रिंटेड स्कार्फ खरीदें। इसे ब्लेजर के साथ कैरी करें। आप चाहें तो मफलर के एक तिहाई हिस्से को गले के एक तरफ और दो तिहाई हिस्से को दूसरी तरफ लटकाएं। बड़े वालेहिस्से को लपेटते हुए दूसरी तरफ लाएं और नॉट बांध लें। इस तरह आप स्टाइलिश नजर आएंगी।
-
ब्लेजर के कट्स और डिजाइन में अलग-अलग प्रयोग करना पुरुषों को जितना पसंद है, उतना ही प्रिंटेड ब्लेजर पहनना भी उन्हें खूब भाता है। आजकल एिसमेट्रिकल ब्लेजर भी ट्रेंड में है। इसके ब्लैक और ब्लू कलर पार्टी वियर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। धोती पेंट से लेकर ट्राउजर के साथ इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है।
-
चेक शर्ट के साथ ब्लेजर की पेयरिंग अच्छी लगती है। येप्रिंटेड हों या प्लेन हर तरह के शर्ट के साथ पसंद किए जाते हैं। इसे गर्ल्स और बॉयज दोनों पसंद करते हैं। आॅफिर वियर के साथ न्यूट्रल कलर के ब्लेजर को भी टीमअप कर सकते हैं। ये हर कलर के कपड़ों के साथ सूट होते हैं। विंटर में इसकी वूलन वैरायटी भी ट्रेंडिंग है।
-
शू और जूतों का चुनाव स्टाइल स्टेटमेंट के लिए ध्यान रखना जरूरी है। जीन्स के साथ ब्लेजर पहन रहे हैं तो लॉन्ग बूट्स पहनें। जूतों का चयन करते वक्त स्टाइल और पसंद के साथ अपने कंफर्ट का ध्यान जरूर रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qZjN9T
No comments:
Post a Comment