Monday, November 4, 2019

लूना घाटी में दूसरे ग्रह की सतह पर पहुंचने का होगा अहसास, सूखी हुई झील बढ़ाती है यहां की खूबसूरती

लाइफस्टाइल डेस्क. दुनिया के कई हिस्सों में कुछ ऐसे सुंदर स्थल हैं, जिन्हें कुदरत ने खुद तराशकर बनाया है। ऐसे ही खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है दक्षिणी अमेरिकी देश चिली में स्थित वेले डे ला लूना। आप जब लूना घाटी को देखेंगे तो अचंभित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। यहां के पत्थरों को कुदरत ने इतनी खूबसूरती से तराशा है कि ये बड़े लुभावने लगते हैं। ऐसा लगता है मानो हम पृथ्वी पर नहीं, चंद्रमा या मंगल ग्रह जैसे किसी दूसरे ग्रह पर आ गए हों। अटाकामा मरुस्थल से करीब 13 किलोमीटर दूर इस घाटी को वैली ऑफ मून यानी चंद्रमा की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण यह है कि यहां आने वाले पर्यटकों को घाटी के बीच पूर्णिमा के चांद का दीदार करना रोमांचकारी अनुभव प्रदान करता है। यहां पर एक सूखी हुई झील भी है, जो कि इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। यह अटाकामा मरुस्थल में स्थित जगह सैन पेड्रो की पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह है।

  1. यहां पूर्णिमा के चांद को पहाड़ियों के बीच देखने पर ऐसा आभास होता है, मानो किसी चित्रकार ने इस खूबसूरत सीनरी बनाई हो। यहां के पहाड़ साल्ट माउंटेन कहलाते हैं। यहां आई बाढ़ और हवाओं से जो मिटि्टयों का निर्माण हुआ है, वह काफी कलरफुल है। ऐसा लगता है मानो सीनरी में कलर्ड मिट्‌टी के रंग किसी ने भर दिए हों। यहां मिट्‌टी और साल्ट का कंपोजिशन यहां कभी सफेद पीला, लाल तो कभी नीले रंग का आभास देता है। ट्विलाइट यानी गोधूलि बेला के समय जब चांद चमकता है तो दृश्य बड़ा ही सुंदर प्रतीत होता है। साथ ही यहां शाम के समय सूरज की स्वर्णिम रोशनी भी जब घाटियों से टकराती है तो वह दृश्य काफी खूबसूरत जान पड़ता है।

  2. चिली की राजधानी सेंटियागाे से यह जगह काफी दूर है। राजधानी से यहां तक पहुंचने में करीब 1700 किमी दूर है। दरअसल, चिली देश पूरी तरह से लंबाई में फैला है, जबकि चौड़ाई काफी कम है। लेकिन यदि आप बोलिविया के ला पाज शहर तक दिल्ली से उड़ान भरते हैं, तो ला पाज से वेले डे ला लूना मात्र 6 मील दूर है। किराया करीब सवा लाख रुपए के आसपास रहेगा।

  3. वेले डे ला लूना मुख्य स्थल से दूर है, इसलिए यहां बड़े होटल्स नहीं है। यहां 3 हजार रुपए के आसपास साधारण होटल्स मिल जाएंगे। यहां से 11 किलाेमीटर दूर सेन पेड्रो डे अटाकामा में लग्जरी होटल मिल जाएंगे। इनका किराया 5 हजार से 15 हजार रुपए के बीच है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      travel Luna Valley of chile


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WN6pBQ

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...