लाइफस्टाइल डेस्क. अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी एयर को. ने हवा से दुनिया की पहली कार्बन निगेटिव वोदका तैयार की है। कंपनी का दावा है कि इसे हवा में मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड सोलर पावर मशीन से ऐथेनॉल में तब्दील करके बनाया गया है। कंपनी के को-फाउंडर ग्रेगोरी कॉन्सटेनीन के मुताबिक, वोदका की हर बोतल में 0.4 किलो कार्बन डाई ऑक्साइड का इस्तेमाल हुआ है।
-
कंपनी के मुताबिक, इसका स्वाद आम वोदका से अलग है। वोदका आमतौर पर अनाज जैसे गेहूं को फर्मेंट करके तैयार की जाती है लेकिन नई वोदका को अलग तरह से तैयार किया गया है। इसके निर्माण की तकनीक काफी अलग जो हवा से CO2 को अलग करने में सक्षम है।

-
कंपनी के मुताबिक, सोलर पावर मशीन हवा से कार्बन डाई ऑक्साइड को लेकर उसे कार्बन और ऑक्सीजन में तोड़ती है। दोनों तत्वों को मेटल की उपस्थिति में पानी में मिलाकर वोदका तैयार करते हैं। कंपनी का कहना है कि यह पूरी तरह से शुद्ध है।
-
एयर को. कंपनी अपने उत्पादों में इनोवेशन के लिए मशहूर है। जो न्यूयॉर्क के चुनिंदा बार और रेस्तरां में ही अपने उत्पादों को सप्लाई करती है। कार्बन निगेटिव वोदका की एक बोतल की कीमत 4,700 रुपए है। कंपनी 2020 तक उत्पादों को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

-
कंपनी के को-फाउंडर के मुताबिक, वे ग्रीन हाउस गैसों को उत्सर्जन को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके अलावा घर की सफाई और रूम फ्रेंशनर को भी कार्बन डाई ऑक्साइड से तैयार करने की योजना बना रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2q3OtHc
No comments:
Post a Comment