Friday, November 15, 2019

ऐसेसरीज से लेकर ड्रेस या जींस के रूप में डेनिम को अपने वॉर्डरोब में शामिल करें

लाइफस्टाइल डेस्क. डेनिम दिखने में जितना स्टाइलिश लुक देता है उतना ही पहनने में सुकून भरा होता है। आप अपने पसंदीदा डेनिम को किसी भी रूप में पहनकर फैशनेबल दिख सकती हैं। आजकल डेनिम अलगअलग रूपों में वॉर्डरोब में एक बार फिर जगह बना रहा है। अगर आप भी फैशन से कदमताल मिलाना चाहती हैं तो ऐसेसरीज से लेकर ड्रेस या जींस आदि के रूप में डेनिम को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। जानें डेनिम के 5 स्टाइलिश लुक्स...

  1. डेनिम ऑन डेनिम

    क्लासिक डेनिम शर्ट को आप बॉडी हगिंग डेनिम टॉप और मैचिंग कलर की डेनिम जींस के साथ पहनें। यह आपके फिगर को कॉम्प्लिमेंट करेगी। शॉर्ट हाइट हैं तो इस लुक को हाई हील्स या हील्स वाले बूट्स के साथ कैरी करें, इससे आपकी हाइट लंबी लगेगी।

  2. श्रग

    अगर आप डेनिम के साथ क्रॉप टॉप और श्रग पहनना पसंद करती हैं तो इसे स्टाइल के साथ कैरी करें। डेनिम रग्ड जींस की जेब के पास से निकले हुए सफेद धागे या नीचे मोहरी से निकले हुए धागे आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ बूट की पेयरिंग परफेक्ट है। विंटर में स्टाइलिश श्रग के बजाय लॉन्ग कोट पहनकर भी अपने लुक को खास बना सकते हैं।

  3. कट ऑफ

    जगह-जगह से फटी और धागे निकली हुई जींस को फैशन की भाषा में कट ऑफ डेनिम कहा जाता है। जैकेट से लेकर जींस तक और शॉर्ट्स, शर्ट और जूतों में भी यह ट्रेंड आसानी से देखा जा सकता है। अपनी पसंद के हिसाब से आप इसे अलग-अलग तरीकों से पहन सकती हैं। डेनिम शर्ट के अलावा सिंपल या प्लेन शर्ट के साथ भी इसकी पेयरिंग अच्छी लगती है।

  4. जंप सूट

    डेनिम के फुल से लेकर ऑफ स्लीव्स वाले जंपसूट ऑन डिमांड हैं। इसे डिफरेंट लुक देने के लिए आप टॉप या बॉटम के किनारों को चौड़ी लैस से सजा सकती हैं। इन हिस्सों पर की गई एंब्रॉयडरी भी आपको पसंद आएगी। ठंड में इसके साथ डेनिम की ओवर साइज जैकेट पहन सकती हैं। सिंपल जंपसूट के साथ भी इस तरह के जैकेट अच्छे लगते हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Add denim to your wardrobe, from accessories to dress or jeans


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QlqC0f

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...