Wednesday, November 20, 2019

शादी में मनोरंजन बढ़ाने के लिए खेलें शूगेम, क्विज और फोटो पजल जैसे गेम

लाइफस्टाइल डेस्क.विवाह को खास व यादगार बनाना चाहते हैं तो इस मौके पर कुछ मजेदार और अनोखे खेल शामिल कर सकते हैं। इससे परिवार के साथ-साथ घर आए मेहमान भी शादी का भरपूर आनंद ले सकेंगे। दूल्हा-दुल्हन के भाई-बहन या दोस्त इन खेलों का आयोजन कर सकते हैं। ये खेल शादी के माहौल को नए उत्साह से भर देंगे। शू गेम इस खेल को शादी वाली रात खेला जा सकता है या वधू के घर आने पर खेला जा सकता है। क्विज इस खेल में दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ परिवार के सदस्य व दोस्त भी हिस्सा ले सकते हैं।यहां जाग्रति पाटीदार से जानिए शादी में किस तरह के नए और मजेदार खेल खेल सकते हैं।

  1. कैसे खेलना है- इसमें दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे की ओर पीठ करके बैठना है। दोनों एक हाथ में अपना फुटवियर और दूसरे में साथी का फुटवियर पकड़ेंगे। परिवार के सदस्य सवालों की लिस्ट तैयार करें। उदाहरण के तौर पर दोनों में से कौन स्वादिष्ठ भोजन पकाता है या किसने पहले प्यार का इजहार किया था। इस तरह के सवाल परिवार के सदस्यों द्वारा पूछे जाएंगे। वर-वधू दोनों ही इसका जवाब फुटवियर उठाकर देंगे। इसमें जिसने पहले इजहार किया वो यदि दूल्हा है तो वधू दूल्हे का फुटवियर उठाएगी और दूल्हा भी अपना फुटवियर उठाएगा।

    नियम- इसमें दोनों ही एक-दूसरे की ओर पलटकर नहीं देख पाएंगे। इसमें जिसके पक्ष में सबसे अधिक सही जवाब होंगे वो खेल का विजेता होगा। फोटो पजल ये बेहद मजेदार खेल है। इसे वधू के गृह प्रवेश के तुरंत बाद खेला जा सकता है।

  2. कैसे खेलना है- इस खेल को शादी के बाद खेला जा सकता है। इसमें दूल्हा और दुल्हन को एक-एक डायरी पेन दे दिया जाता है। अब परिवार के सदस्य या दोस्त में से सभी एक-एक करके लड़का-लड़की से एक-दूसरे के बारे में सवाल करेंगे। उदाहरण के तौर पर लड़की को खाने में क्या पसंद है, लड़के की पसंदीदा जगह कौन-सी है, लड़की को कौन-सा रंग पसंद है। सवालों के जवाब डायरी में लिखते जाना है। इससे ये पता चलेगा कि दोनों एक-दूसरे के बारे में कितना जानते हैं। जिसके सबसे ज़्यादा जवाब सही होंगे वो खेल का विजेता होगा।

    नियम- एक बार लिखा गया जवाब बदला नहीं जाएगा। खेल के दौरान एक-दूसरे से बात नहीं कर सकते। उत्तर देने का समय 30 सेकंड होगा। अरेंज द फोटो ये खेल दूल्हा-दुल्हन के बीच खेला जाता है। शादी के पहले कोई कार्यक्रम हो तो वहां खेला जा सकता है।

  3. कैसे खेलना है- दूल्हा और दुल्हन के एक-एक बड़े फोटो लेना है। इन्हें 10-12 टुकड़ों में काट लें। अब सभी टुकड़ों को आगे-पीछेलगाकर एक ट्रे में रख लें। कार्डबोर्ड पर डबलटेप की मदद से फोटो को क्रम में चिपकाना शुरू कर दें। जो सबसे पहले अपने साथी की फोटो को क्रम में लगाएगा वो खेल का विजेता बनेगा।

    नियम- इसे खेलने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा। जो तस्वीर एक बार चिपका दी जाएगी उसे हटाया नहीं जा सकता।

  4. कैसे खेलना है- इसमें दो बड़ी टेबल की ज़रूरत होगी। एक टेबल पर दूल्हे के बचपन से बड़े होने तक की तस्वीरें होंगी व दूसरी टेबल पर दुल्हन की तस्वीरें होंगी। तस्वीरों को ट्रे में रखा जाएगा। दोनों को ही बचपन से बड़े तक की तस्वीरों को क्रम में जमाना है। जो सबसे पहले सभी तस्वीरों को सही क्रम में जमाएगा वो विजेता होगा।

    नियम- तस्वीरों की संख्या 15 से 20 तक हो सकती है। समय 10 मिनट का रखा जा सकता है या सुविधानुसार तय कर सकते हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Play games in the wedding like quizzes and photo puzzles


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37pQcan

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...