हेल्थ डेस्क. मध्य प्रदेश के विदिशा की बबीता अहिरवार ने शनिवार को दो सिर, तीन हाथ और चार पंजे वाले बच्चे को जन्म दिया है। महिला की उम्र 23 साल है और डिलिवरी विदिशा जिला अस्पताल में हुई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन संजय खरे के मुताबिक, बच्चे का वजन 3.3 किलो है। महिला के पति जसवंत अहिरवार का कहना है, जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था, लेकिन तबियत बिगड़ने पर उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DelOlE
No comments:
Post a Comment