Friday, November 29, 2019

दुल्हन का लुक हो सादगी और राजसी से सजीला

लाइफस्टाइल डेस्क. शादी यानी कई दिनों तक चलने वाला खास इवेंट। ढेर सारी रस्में, कई फंक्शन और उतने ही ज्यादा सजने-संवरने के मौके। हर दिन, हर फंक्शन के लिए अब अलग-अलग लुक्स अपनाए जा रहे हैं। ड्रेस, मेकअप और एसेसरीज, सबका ख्याल रखना होता है। किसी भी शादी में सगाई, संगीत, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और आखिरी में शादी का दिन, ये सारे इवेंट होते हैं। ड्रेस और मेकअप के तो कई ऑप्शन मौजूद हैं लेकिन एसेसरी के लेटेस्ट ट्रेंड्स को लेकर सबसे ज्यादा कंफ्यूजन रहता है। दुल्हन का लुक हर एक सेरेमनी के साथ सादगी से सजीला तक और फिर आखिर में राजसी हो जाना चाहिए। इस बार हमने ज्वेलरी एक्सपर्ट और मीनाकारी ज्वेलरी के लिए मशहूर सुनीता शेखावत से जाना कि किस मौके पर कौन-सी एसेसरी सबसे अच्छा ऑप्शन होगा।

सगाई के लिए क्लीन लुक

शादी के फंक्शंस का पहला पड़ाव सगाई है। इसमें क्लीन लुक इन दिनों ट्रेंड में है। क्लीन या सादगीभरे लुक के लिए आप कानों में चांदबाली पहन सकती हैं। यह सिंपल होने के बावजूद काफी फैशनेबल भी लगेगी।

मेहंदी में ट्रेडिशनल लुक

इस मौके लिए पारंपरिक लुक ही सबसे बेहतर होता है। मेहंदी सेरेमनी में दुल्हन हाथफूल और मांगटीका पहन सकती है। साथ में गले में रंगबिरंगा चोकर (गले से चिपके रहने वाले हार का प्रकार) पहनना भी इन दिनों ट्रेंड में है। इससे पूरी तरह पारंपरिक लुक मिलता है।

संगीत में नेकलेस पर जोर

संगीत सेरेमनी यानी डांस और मस्ती का मौका। संगीत सेरेमनी के लिए कानों में खूबसूरत स्टड (छोटी, कान से चिपकी हुई बालियां) पहनी जा सकती हैं। साथ में स्टेटमेंट लॉन्ग नेकलेस पहनिए। यह कई लेयर वाला हो तो ज्यादा अच्छा, ताकि जब आप खुशी में झूमें तो संग में नेकलेस भी लहराता नजर आए।

कॉकटल पार्टी में शार्प लुक

शादी स्पेशल कॉकटेल पार्टी एक अलग मूड का इवेंट होता है। यह बाकी सेरेमनीज से शांत और एलीगेंट इवेंट है। इसके लिए आप कानों में शोल्डर डस्टर्स (कान के लंबे झुमकों का प्रकार) पहन सकती हैं। साथ में कलाई पर स्टेटमेंट कफ पहना जा सकता है। इससे आपको शार्पलुक मिलेगा, जो इस इवेंट के लिए परफेक्ट होता है।

शादी रॉयल लुक का मौका

यह सबसे ज्यादा सजने और रॉयल लुक अपनाने का मौका होता है। इसमें सबकुछ रॉयल लगना चाहिए। इस मौके पर अब सिंपल सोने के हारों की जगह एक-दूसरे से मेल खाते चोकर और लेयर्ड नेकलेस पहनना ट्रेंड में है। साथ में बड़े इयरिंग्स, माथा पट्टी, टीका और वेस्ट बेल्ट भी काफी पहने जा रहे हैं। साथ ही कलाईयों को उभारने वाली चूड़ियां पहनिए। इन सबके कॉम्बिनेशन से ही आपको आपके सबसे खास दिन के लिए रॉयल लुक मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Special accessories for every wedding ceremony


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rAho5V

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...