Monday, November 18, 2019

भारत में यह दिन उमा नाम की महिला ने स्थापित किया, भास्कर से कहा- पुरुषों के साथ न्याय नहीं होता

अंकित गुप्ता, दैनिक भास्कर ऐप.. समाज और परिवार में पुरुषों को अक्सर बेसब्र, गुस्सैल और हिंसक दिखाया जाता है। फिल्में हों या किताबें, इतिहास में भी उनकी परिभाषा इसी तरह से लिखी गई है। इस सोच को बदलने के लिए वेस्टइंडीज के हिस्ट्री लेक्चरर डॉ. जीरोम तिलक सिंह ने 19 नवंबर, 1999 को इंटरनेशनल मेन्स डे की शुरुआत की। लेकिन भारत में इसकी शुरुआत 2007 में हुई जिसका श्रेय हैदराबाद की महिला लेखिका उमा चल्ला को जाता है। उमा के मुताबिक, जब हमारी संस्कृति में शिव और शक्ति दोनों बराबर हैं तो पुरुषों के लिए भी सेलिब्रेशन का इन दिन क्यों नहीं होना चाहिए भारत में पुरुषों के नाम वाले इसी इंटरनेशनल मेन्स डे की शुरुआत से अब तक की कहानी उमा चल्ला के शब्दों में ...

  1. एक महिला शादी के बाद नौकरी अपने मन मुताबिक, विकल्प के तौर पर चुनती है लेकिन पुरुष के साथ ऐसा नहीं होता। महिलाओं को हमेशा समस्या से जोड़कर निर्बल दिखाया जाता जबकि पुरुष और महिला, दोनों की अपनी-अपनी खूबियां हैं। शिव से शक्ति को अलग नहीं किया जा सकता इसलिए उन्हें अर्द्धनारीश्वर कहा जाता है। जब दोनों बराबर हैं तो सेलिब्रेशन पुरुष के लिए भी होना चाहिए। इसी सोच के साथ मैंने अमेरिका में रहकर कैंपेन शुरू किया। भारत में आकर जमीनी स्तर पर इसकी शुरुआत करना मेरे लिए संभव नहीं था। इसलिए मैंने डिजिटल प्लेटफार्म पर आवाज उठाई और इस विषय पर लिखना जारी रखा।

    श्श्
  2. अभियान की शुरुआत में महिला अधिकारों के लिए पड़ने वाले लोगों के निगेटिव रिएक्शन मिले लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना था, यह समाज पुरुष प्रधान है, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानती। दरअसल, उस दौर में मैंने देखा महिला और उनकी समस्याओं को ज्यादा उठाया जाता था और पुरुषों की गलत तस्वीर पेश की जा रही थी। समस्याएं दोनों ओर हैं लेकिन दिखाया सिर्फ महिलाओं के पक्ष में जा रहा था। महिला दिवस मनाना अच्छा है लेकिन पूरी पुरुषों की छवि गलत पेश करना ठीक नहीं है। पुरुषों को महिलाओं पर हावी माना जाता है, यह सब उसकी जिम्मेदारियों का हिस्सा होता है, उसके त्याग का हिस्सा होता है। लिहाजा, मेरा अभियान जारी रहा। अंतत: 2007 में बेहद छोटे स्तर पर भारत में पहली बार इंटरनेशनल मेन्स डे मनाया गया।

    श्श्
  3. जब से भगवान को समझना शुरु किया तबसे देखा कि ज्यादा प्रतिमाओं और तस्वीरों में उन्हें बिना मूंछों के दिखाया गया है। मैंने एक लंबे समय तक स्टडी की। इतिहास पढ़ा, प्राचीन तस्वीरें देखीं, संस्कृत के श्लोक पढ़े, संस्कृत से अनुवादित तेलुगू साहित्य भी पढ़ा। इनसे एक बात साफ हुई कि मूंछें सिर्फ पुरुषों की नहीं भगवान की शख्सियत का अहम हिस्सा रही हैं। दक्षिण भारत के ज्यादातर मंदिरों में स्थापति प्रतिमाओं के चेहरे पर मूंछ हैं। यहां तक राजस्थान के म्यूजियम में रखी प्रतिमा में भगवान राम की मूंछ हैं। सिर्फ भारतीय ही नहीं दूसरे कल्चर की ऐतिहासिक अध्ययनों में मूंछ का जिक्र किया गया है। दाढ़ी और मूंछ को सात्विक इंसान बताया गया है। हम्पी के मंदिरों में भगवान के चेहरे पर मूंछ साफ तौर पर दिखाई गई हैं। भक्त जैसा सोचते हैं भगवान को वैसा ही देखना चाहते हैं।

    ''
  4. ऐसा नहीं है पुरुष जो चाह रहे हैं वह उन्हें आसानी से मिल रहा है। समाज में महिला और पुरुष के बीच बैलेंस न होने का कारण है पुरुषों पर अतिरिक्त बोझ। महिला के लिए काम न करना एक पसंद हो सकती है लेकिन पुरुषों के मामले में ऐसा नहीं हो सकता। ऐसा समझा जाता है कि हर दिन पुरुषों के नाम है और समाज भी पुरुषवादी है। महिला और पुरुष दोनों के बाद अलग-अलग शक्तियां और जिम्मेदारियां हैं। जब ये दोनों बराबर से साथ आते हैं तो चीजें बेहतर होती है। आने वाली पीढ़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए हमें सकारात्मक रहने की जरूरत है।

    ''



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      International Mens Day 2019 know about Uma Challa who pioneered celebration of International Mens Day


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CR3cI6

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...